मोहन याजव सरकार ने दे दिया दिवाली का तोहफा; लाखों कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में हुई वृद्धि

CM Mohan Yadav Increased Govt Employees DA: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों को दीपावली से पहले ही दिवाली का तोहफा दिया है।

CM Mohan Yadav Increased Govt Employees DA
विज्ञापन

CM Mohan Yadav Increased Govt Employees DA: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों को दीपावली से पहले ही दिवाली का तोहफा दिया है। दरअसल, सीएम मोहन यादव ने सोमवार को राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 4 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है। कर्मचारियों को जनवरी 2024 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी तरफ से दीपावली की डबल बधाई।

Advertisment

मध्य प्रदेश का स्थपना दिवस

सीएम मोहन यादव ने कहा कि 1 नवंबर को मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस है। इसके मध्य में हम सब अपनी-अपनी दिनचर्या चलाते हुए देश की सेवा और प्रदेश की सेवा करते हैं। हम इसी भाव के आधार पर काम करते रहते हैं। मैं राज्य के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को डबल बधाई देना चाहूंगा। अपनी मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के कारण अधिकारी और कर्मचारी पूरे देश में एक खास पहचान रखते हैं। इस नाते सरकार की भी जिम्मेदारी है कि आपके हितों का ध्यान रखा जाए।

महंगाई भत्ते में वृद्धि

सीएम मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से वित्त विभाग के प्रतिपत्र द्वारा 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता 14 मार्च 2024 को मंजूर कर लिया गया है। राज्य सरकार ने इसी के आधार पर मंजूर की गई महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई 2023 से लागू की थी। वहीं, किस्तों में एरियर राशि का भुगतान किया गया। अब राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत की दर से दिया जाएगा। अभी अक्टूबर चल रहा है, लेकिन हम इसे 1 जनवरी से दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ