MP CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बीते दिन एमपी सीजी न्यूरो सोसायटी के वार्षिक सम्मेलन न्यूरोकोन सोनकोन-2024 में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव वर्चुअली शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि मेडिकल सेक्टर में न्यूरोलॉजिस्ट की एक बहेद अहम भूमिका है। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में मेडिकल सेक्टर का तेजी से विस्तार हो रहा है। प्रदेश में बड़ी संख्या में नए मेडिकल कॉलेज शुरू किए गए हैं।
कई मेडिकल कॉलेज अभी निर्माणाधीन
सीएम मोहन यादव ने कहा कि पहले जहां राज्य में गिनती के ही मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे, वहीं प्रदेश में काफी बड़ी संख्या में नए मेडिकल कॉलेज शुरू किए गए है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों सिवनी, नीमच और मंदसौर में मेडिकल कॉलेजों का शुभारंभ किया गया है। इसके अलावा राज्य में कई मेडिकल कॉलेज अभी निर्माणाधीन है और जल्द ही बनकर तैयार हो जाएंगे। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने देश के अलग-अलग स्थानों से आए न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टरों को उज्जैन के भौगोलिक और धार्मिक महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया।
यह भी पढ़ें: ‘दुनिया को बेहतर बनाने की कला है इंजीनियरिंग’, कार्यक्रम में बोले MP के राज्यपाल मंगुभाई पटेल
मध्य प्रदेश में बढ़ेगा मेडिकल टूरिज़्म
सीएम मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन विज्ञान की नगरी रही है। यह शहर प्राचीन समय से काल गणना का केंद्र रहा है। राज्य सरकार द्वारा उज्जैन में साइंस सिटी भी विकसित की जा रही है। इसके अलावा यहां आईटी का सैटेलाइट कैंपस भी शुरू होने जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश का मेडिकल टूरिज़्म बढ़ेगा, क्योंकि राज्य में हाई कैटेगिरी की मेडिकल सुविधाएं सुलभ होंगी। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की पावन नगरी में इस तरह के बड़े लेवल के कान्फ्रेंस का आयोजन राज्य के लिए गौरव की बात है।
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
17 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
22 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 day agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines