---विज्ञापन---

‘दुनिया को बेहतर बनाने की कला है इंजीनियरिंग’, कार्यक्रम में बोले MP के राज्यपाल मंगुभाई पटेल

MP Governor Mangubhai Patel: मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग दुनिया को बेहतर बनाने की कला है।

---विज्ञापन---

MP Governor Mangubhai Patel: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार द्वारा लगातार प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए काम किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से कई उचित कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा मोहन यादव सरकार द्वारा प्रदेश में हायर स्टडी को भी बढ़ाया जा रहा है। हाल ही में रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल पहुंचे। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि इंजीनियरिंग दुनिया को बेहतर बनाने की कला है। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा, हेल्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में इंजीनियरों का बहुत बड़ा योगदान है। रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज बहुत गौरवशाली है।

रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आगे कहा कि एक शिक्षा ही है जिससे इंसान समर्थ और संस्कारवान बनता है। रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने अपनी प्रतिभा, योग्यता और परिश्रम से देश का नाम ऊंचा किया है। नई पीढ़ी इन छात्रों से मार्गदर्शन और प्रेरणा लेकर सफलता के नए शिखर छुएगी। आज पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा को दिन रात बढ़ रही हैं, इसके साथ ही भारत देश तेजी से विकास कर रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत युवा बनेंगे सशक्त, जानिए क्या है स्कीम

नई शिक्षा नीति की खासियत

इस दौरान आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि हमारे देश के इतिहास में विज्ञान, ज्ञान, आध्यात्म और दर्शन की परंपरा रही है। इसी परंपरा को मिलाकर नई शिक्षा नीति बनाई गई है। आज भी हमारे देश में हजारों साल पुराने स्मारक स्थापत्य और विज्ञान की सफलता की कहानी कह रहे है। भारत के एक इंजीनियर ने 13वीं शताब्दी में कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर की डिजाइन बनाया था, जो दुनिया के सबसे बड़ा मंदिर है। सूर्य ऊर्जा का सबसे बड़ा और अक्षय सॉर्स मानते है। इसीलिए हमारे देश में सूर्य की पूजा की जाती है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 10, 2024 01:51 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola