---विज्ञापन---

’11 दिसंबर को मध्य प्रदेश में बनेगा गीता पाठ का विश्व रिकार्ड’, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

CM Mohan Yadav Big Announcement: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में 11 दिसंबर को गीता जयंती के मौके पर 5 हजार से ज्यादा भगवत भक्तों के जरिए गीता पाठ का विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा।

---विज्ञापन---

CM Mohan Yadav Big Announcement: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बीते दिन हरियाणा के कुरूक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत संत सम्मेलन में शामिल हुए। यहां उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन के लिए राज्य को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त करते हुए सीएम मोहन यादव ने घोषणा की कि मध्य प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अगले तीन साल में गीता भवन बन कर तैयार हो जाएंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश में 11 दिसंबर को गीता जयंती के मौके पर राज्य सरकार की तरफ से भोपाल और उज्जैन में 5 हजार से ज्यादा भगवत भक्तों के जरिए गीता पाठ का विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा।

---विज्ञापन---

श्रीकृष्ण पाथेय का निर्माण

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए श्रीमद्भगवद् गीता के उपदेश से कर्मवाद की शिक्षा मिलती है। सिर्फ केवल भारत ही नहीं पूरी दुनिया ही गीता की शिक्षाओं का अनुसरण कर रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि मध्य प्रदेश में श्रीकृष्ण पाथेय का निर्माण किया जा रहा है, जिसके तहत राज्य में विद्यमान भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा राज्य में गीता के ज्ञान को स्कूल और कॉलेज के पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस कार्यक्रम में शामिल हुए CM मोहन यादव, बताया- भगवान श्रीकृष्ण ने क्यों नहीं छोड़ा मोर मुकुट लगाना

---विज्ञापन---

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन

इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने सम्मेलन में शामिल हुए लोगों से अग्रह करते हुए मध्य प्रदेश में अगले साल के होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में सहभागी बनाने के लिए कहा है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश में धूमधाम से जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पूजा के जरिए प्रकृति की पूजा के बारे बताया इसे ही ग्रहण करते हुए मध्य प्रदेश में सर्वत्र गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इसी के तहत राज्य सरकार में बेसहारा, अपाहिज और बीमार गायों की देखभाल का फैसला लिया। जिसके बाद प्रदेश में गौ-शालाओं का संचालन राज्य सरकार द्वारा की जा रही है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने सामाजिक संगठनों की तरफ से चलाई जा रही गौ-शालाओं के अनुदान को दोगुना किया गया है।

First published on: Dec 10, 2024 12:48 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola