---विज्ञापन---

दिल्ली के इस कार्यक्रम में शामिल हुए CM मोहन यादव, बताया- भगवान श्रीकृष्ण ने क्यों नहीं छोड़ा मोर मुकुट लगाना

Rajadhiraj Love, Life, Leela Music Album Released: नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में धनराज नाथवानी कृत 'राजाधिराज लव, लाइफ, लीला' का म्यूजिक एल्बम जारी किया।

---विज्ञापन---

Rajadhiraj Love, Life, Leela Music Album Released: मुख्यमंत्री यादव दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में धनराज नाथवानी कृत राजाधिराज लव.लाइफ.लीला के म्यूजिकल एल्बम विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण विराट व्यक्तित्व के धनी थे।

भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म से लेकर मृत्यु तक अपनी लीलाओं और आदर्शों के माध्यम से समूचे समाज को प्रेरणा दी है। संसार का एकमात्र सत्ता बदलाव ऐसा हुआ जब सत्ताधीश कंस को मारने के बाद श्रीकृष्ण सत्ताधीश बनाने के बजाय उज्जैन आकर शिक्षा ग्रहण कर शिक्षा की महत्ता सिखाते हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

वृंदावन छोड़ने के बाद भी उन्होंने गांव की संस्कृति के महत्व को दर्शाते हुए मोर मुकुट लगाना नहीं छोड़ा। पांच हजार सालों बाद भी कल्पनाशीलता के आधार पर जनमानस को प्रभु की लीलाओं का साक्षी बनाने का कार्य राजाधिराज लव.लाइफ.लीला नाटक का काम किया है। मुख्यमंत्री यादव ने धनराज और भूमि नाथवानी सहित पूरी टीम को इस संगीतमय प्रस्तुति की लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

राजाधिराज लव.लाइफ.लीला भगवान श्रीकृष्ण के जीवनलीलाओं का चित्रण करता एक सुपरहिट मेगा म्यूजिकल नाटक है। इस नाट्य के गीतकार प्रसून जोशी, संगीतकार सर्वश्री सचिन-जिगर, निर्माता भूमि नाथवानी और निर्देशक श्रुति शर्मा हैं। नाट्य में भारतीय शास्त्रीय और पश्चिमी सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा का सम्मोहक मिश्रण है, जिसमें मंच अभिनेताओं द्वारा लाइव गायन किया गया है।

---विज्ञापन---

हवेली संगीत, राजस्थानी और गुजराती लोक, सपकरा, रास गरबा और हिंदुस्तानी अर्ध-शास्त्रीय संगीत जैसी कई शैलियों पर आधारित संगीत और कत्थक, रास गरबा, भरतनाट्यम, छऊ और कलारी जैसी नृत्यकलाओं को इस नाट्य में सम्मिलित किया गया है।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में 11 दिसंबर से शुरू होगा जन-कल्याण अभियान; CM मोहन यादव ने बुलाई अधिकारियों की बैठक

---विज्ञापन---
First published on: Dec 09, 2024 11:50 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola