New Flyovers In Indore: एमपी की मोहन यादव सरकार लगातार विकास कार्यों को करनें में जुटी हुई है। इसी के तहत प्रदेश के अंदर यातायात और भी आसान बनाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसी में इंदौर शहर के प्रमुख चार चौराहों पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर के लोकार्पण की तैयारी इंदौर विकास प्राधिकरण ने तेज कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दशहरे पर भंवरकुआं और फूटी कोठी फ्लाईओवर के साथ खजराना और लवकुश की एक भुजा का लोकार्पण कर इंदौरियों को बड़ी सौगात दे सकते हैं।
लोकार्पण के बाद इन चौराहों से वाहनों का आवागमन आसान हो जाएगा और वाहनों को चौराहों पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी। प्राधिकरण ने भंवरकुआं और फूटी कोठी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य समय पर पूरा कर लिया है। दोनों फ्लाईओवर पूर्ण रूप से तैयार हो चुके हैं और अब इनके लोकार्पण का इंतजार है।
इसके अलावा खजराना और लवकुश फ्लाईओवर की एक-एक भुजा भी पूर्ण हो चुकी है। दशहरे पर लोकार्पण के बाद चारों चौराहों पर वाहनों की राह सुगम हो जाएगी। लवकुश और खजराना चौराहा की दूसरी भुजा का काम भी दीपावली से पहले पूरा कर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
करीब दो साल पहले शुरू किए गए फ्लाईओवर का काम प्राधिकरण ने शुरुआती बाधाओं के बाद तेजी से पूरा किया है। चारों फ्लाईओवर के नीचे से वाहनों के सुगम यातायात के लिए चौराहे पर पिलर नहीं लेते हुए 45 मीटर लंबे स्टील के स्पान लगाए गए हैं।
आठ लाख वाहनों की आसान होगी राह
चारों फ्लाईओवर के लोकार्पण के बाद करीब आठ लाख वाहनों की राह आसान हो जाएगी। भंवरकुआं चौराहा से प्रतिदिन ढाई लाख और फूटी कोठी से दो लाख के करीब वाहन गुजरते हैं। लोकार्पण के बाद इन वाहनों की राह आसान हो जाएगी। खजराना और लवकुश फ्लाईओवर की एक भुजा शुरू होने से दोनों चौराहों पर क्रमश: डेढ़ लाख और दो लाख वाहनों को फायदा होगा।
ये भी पढ़ें- संजय राउत के ‘लाडली बहना योजना’ वाले बयान भड़के CM मोहन यादव, बोले- ये लोग…
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
7 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
8 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
13 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines