मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बाल निकेतन में बच्चों के साथ मनाई शादी की सालगिरह, दिए ढेरों गिफ्ट्स

Bal Niketan Public Trust: भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हमीदिया रोड स्थित बाल निकेतन में बच्चों को उपहार दिए गए।

Bal Niketan Public Trust

Bal Niketan Public Trust

Bal Niketan Public Trust: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हमीदिया रोड स्थित बाल निकेतन में बच्चों को उपहार प्रदान किए। मुख्यमंत्री यादव ने वैवाहिक वर्षगांठ पर धर्मपत्नी सीमा यादव के साथ नन्हें मुन्ने बच्चों के साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री यादव ने बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन

बाल निकेतन साल 1926 में बालानंद सरस्वती द्वारा स्थापित किया गया। इस न्यास द्वारा स्कूल, सिलाई केंद्र और जीएसटी ट्रेंनिंग सेंटर संचालित है। बाल निकेतन के अनेक बच्चे यहां अध्ययन कर अलग-अलग परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर चुके हैं और अलग-अलग सेवाओं के लिए भी चुनाव हुए हैं। न्यास द्वारा बच्चों के युवा होने पर उनके लिए योग्य जीवन साथी का चयन कर विवाह भी करवाए जाते हैं।

विज्ञापन

बाल निकेतन ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील तापड़िया और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री यादव और धर्मपत्नी यादव का स्वागत किया। सुनील अग्रवाल, भक्ति शर्मा, सुमित पचौरी और उन्य समाजसेवी मौजूद थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ