Chhindwara Coldrif Syrup Case: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप को कारण 14 बच्चों की मौत हो चुकी है. इसे लेकर सीएम मोहन यादव ने हाई लेवल मीटिंग की है. मीटिंग के दौरान कई अधिकारियों पर उन्होंने कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि कफ सिरप मामले में सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. इसमें लापरवाही नहीं बरती जाएगी.
इस दौरान सीएम ने औषधि निरीक्षक छिंदवाड़ा गौरव शर्मा, औषधि निरीक्षक जबलपुर शरद कुमार जैन और उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन शोभित कोस्टा को निलंबित कर दिया है. साथ ही ड्रग कंट्रोलर दिनेश मौर्य को वहां से हटा दिया गया है.
स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग
बच्चों की दुखद मौत के मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है. कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे सरकार की घोर लापरवाही बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की है. विपक्ष के तीखे हमलों के बीच उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल का बयान सामने आया है. उन्होंने सरकार का पक्ष रखते हुए कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है.
कांग्रेस के आरोपों को लेकर सीएम यादव ने कहा, कांग्रेस ने एंडरसन जिसके सर पर 10,000 लोगों की हत्या का आरोप था उसे भगाने का पाप किया था.
यह भी पढ़ें- किसी ने बेचा ऑटो, किसी ने गिरवी रखी जमीन; अपने जिगर के टुकड़ों को खोने वाले माता-पिता ने बयां किया दर्द
सीएम यादव ने मृतक बच्चों के परिजनों से की मुलाकात
सीएम यादव ने कहा, कफ सिरप की घटना के कारण जिन बच्चों की दुखद मृत्यु हुई मैं स्वयं छिंदवाड़ा जिले के परासिया के न्यूटन गांव में आया हूं. मामले की जानकारी जैसे ही सामने आई तुरंत हमने कार्रवाई की. आज हमने ड्रग कंट्रोलर को हटाने है. डिप्टी ड्रग कंट्रोलर जिनकी जवाब देही थी उन्हें सस्पेंड किया है. इंस्पेक्टर को भी सस्पेंड किया है.
उन्होंने आगे कहा, जिस कंपनी से यह माल बन कर आया है उस कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. तमिलनाडु सरकार से भी कहा गया है कि कठोर कार्रवाई करें और उन्होंने भी सारे प्रोडक्ट बंद कर दिए हैं. मूल रूप से तमिलनाडु की जिस फैक्ट्र फैक्ट्री में जिस परिस्थिति में यह बन रहा था मुझे बताया गया है कि वह अमानक तौर पर दवा स्टोर कर रही थी.
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने दी सूचना
वहीं, बैठक में जानकारी दी गई कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया और हिमाचल प्रदेश व तमिलनाडु के ड्रग कंट्रोलर्स को भी इस आशय की सूचना दी गई है. तमिलनाडु ड्रग कंट्रोलर से कोल्ड्रिफ सिरप की जांच रिपोर्ट में नमूने अमान्य पाये जाने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सिरप के विक्रय को पूरे प्रदेश में प्रतिबंधित किया गया. साथ ही अधिकांश मरीजों को कोल्ड्रिफ दवा लिखने और अपने परिवार के सदस्य के माध्यम से कोल्ड्रिफ दवा की बिक्री कराने वाले डॉक्टर के निलंबन और दवा निर्माता के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की गई.
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
8 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
13 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
13 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
13 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
15 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
19 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines