किसी ने बेचा ऑटो, किसी ने गिरवी रखी जमीन; अपने जिगर के टुकड़ों को खोने वाले माता-पिता ने बयां किया दर्द

Kids Death Coldrif Cough Syrup: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में Coldrif कफ सिरप पीने से अब तक 16 बच्चों की मौत हो गई है. इस मामले से पूरे इलाके में मातम पसर चुका है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. गरीब परिवारों के माता-पिता ने अपनी संपत्तियों को भी इलाज के लिए दांव पर लगा दिया था. जानिए ऐसी दर्दनाक कहानियों के बारे में.

Cough Syrup

Kids Death Coldrif Cough Syrup: अपने जिगर के टुकड़ों को खो देना कोई साधारण बात नहीं होती है. यह दर्द कोई भी मां-बाप अपनी जिंदगी में झेलना नहीं चाहता है लेकिन छिंदवाड़ा के कई परिवारों को इस दुख का सामना करना पड़ा. इनमें एक परिवार ने अपने 3 साल के बेटे को खो दिया. बता दें कि उसके पिता ने बच्चे के इलाज के लिए ऑटो तक बेच दिया था. अन्य परिवार ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनके बच्चे को सिर्फ हल्का बुखार था जिसके लिए उसे दवा दी थी. मगर दवा खाते ही उसे उल्टियां शुरू हो गई थी.

विज्ञापन

ऑटो बेचा फिर भी नहीं बच पाया बेटा

छिंदवाड़ा के उसैद ने भी कफ सिरप से अपनी जान गंवाई है. उसैद महज 3 साल 11 महीने का था. उसके पिता एक ऑटोचालक थे जिनके पास बेटे के डायलिसिस करवाने के लिए पैसे नहीं थे. इसलिए, उन्हें अपना ऑटो बेचना पड़ा था. मगर फिर भी वे अपने बेटे को बचा नहीं पाए. उसैद का जन्मदिन 4 दिन बाद यानी 10 अक्टूबर को ही था.

विज्ञापन

‘मां मुझे बचा लो घर ले चलो’

5 साल के अदनान ने अपनी मां से आखिरी बार यही शब्द कहे थे. उसके पिता अमीन परासिया ब्लॉक में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं. आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते अमीन (पिता) ने बेटे के इलाज के लिए कर्ज लिया था. इस पैसे से वे अपने बेटे को इलाज के लिए नागपुर ले जा रहे थे लेकिन फिर भी वह उसे बचा नहीं पाएं. अब अदनान का परिवार ओरिपों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रहे है.

विज्ञापन

डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, बच्चे को शुरू हो गई उल्टियां

छिंदवाड़ा के एक और परिवार ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा उनके बच्चे को हल्का-फुल्का बुखार था. इसके बाद वह बच्चे को डॉक्टर के पास ले गए जहां उसने बच्चे को इंजेक्शन लगाया और कुछ दवाएं भी दी थी. माता-पिता ने घर आने के बाद बच्चे को दवा खिलाई जिसके बाद तुरंत ही बच्चे ने उल्टियां करना शुरू कर दिया था. यह घटना 18 सितंबर की है. नागपुर भेजने के बाद भी बच्चे की जान नहीं बच सकी.

जमीन गिरवी रख करवाया इलाज

कोल्ड्रिप सिरप पीने से बैतूल में भी 3 साल के बच्चे को अपनी जान गंवा दी है. इस बच्चे की मौत 8 सितंबर को हुई थी. बच्चे को खांसी और बुखार था. आरोपी डॉक्टर प्रवीन ने उसका इलाज किया था. बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे 3 अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया था. बच्चे के पिता ने बताया कि उन्होंने इलाज के लिए अपनी जमीन को गिरवी रखा था. मेरा बच्चा परिवार में अकेला था. इस सदमे से पूरा परिवार शोक में हैं.

विज्ञापन

बता दें कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीली कफ सिरप पीने से अब तक 16 बच्चों की मौत हो चुकी हैं. इस दवा का नाम कोल्ड्रिफ कफ सिरप है. हालांकि, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री ने इस दवा को बैन कर दिया है. दवा कंपनी पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ