Chhatarpur News: खेलते-खेलते में बोरवेल में गिरी 3 साल की नैंसी, प्रशासन ने सकुशल निकाला बाहर
Edited By Rakesh Choudhary

Chhatarpur News
Edited By Rakesh Choudhary

Chhatarpur News
छतरपुर से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्टः मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक बार फिर खेलते-खेलते 3 साल की बच्ची बोरवेल के गड्ढे में गिर गई थी जिसे प्रशासन ने सकुशल बाहर निकाल लिया है। बच्ची रविवार की शाम खेलते-खेलते 30 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी, बच्ची का नाम नैंसी विश्वकर्मा बताया जा रहा है, घटना के वक्त बच्ची के परिजन खेत में काम कर रहे थे।
ये हादसा छतरपुर के लालगुवां गांव में रविवार को हुआ। बच्ची की नाम नैंसी विश्वककर्मा है। खेत में रवि विश्वकर्मा और अपनी पत्नी रोहिणी और दूसरे मजदूरों के साथ मटर बीनने का काम कर रहे थे। पास ही उनकी बेटी नैंसी खेल रही थी। तभी घास से ढंके बोर में नैंसी रेत के ढेर पर खेलते-खेलते फिसलकर उसमें गिर गई। जिसके बाद गांव वालों ने फौरन प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर रेस्क्यू शुरू हो गया।
रेस्क्यू के दौरान एसडीएम राहुल सिलाडिया, एसडीओपी रघु केसरी सहित आधा दर्जन थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद था। 5 जेसीबी मशीन, दो एंबुलेंस ,आधा दर्जन ट्रैक्टर आदि मशीनी उपकरणों से बोर के समानांतर गड्ढा खोदा गया, जिसके बाद बच्ची को सकुशल बोरवल से बाहर निकाला गया, इस दौरान कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा भी रेस्क्यू पर नजर बनाए हुए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: