सतना: मध्यप्रदेश के सतना के जवाहर चौक में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब एक बेलगाम कार ने फुटपाथ पर सब्जी बेच रहे 05 दुकानदारों को रौंद डाला। घटना के बाद चौक पर भारी भीड़ जमा हो गई। मौका देखते ही कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
कार चालक मौके से हो गया फरार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को एंबुलेंस से सतना जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। घायलों में एक की हालत नाजुक थी जिसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर एक तरफ पुलिस जांच तफ्तीश और फरार कार चालक को तलाशने में जुट गई। वहीं, टीआई जिला अस्पताल पहुंच गए और घायलों का हालचाल जानने के बाद घटना के बारे में पूछताछ की ।
अभी पढ़ें – MP News: ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, 4 दमकल की मदद से पाया आग पर काबू
सतना शहर के बीच जवाहर चौक में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित हुई कार ने फुटपाथ में सब्जी बेच रहे 05 दुकानदारों को रौंद दिया, जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक घटे घटनाक्रम से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
ये है घायलों की पहचान
इसी बीच कार चालक कार छोड़कर फरार होने में कामयाब हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को उठाकर सतना जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। घायलों के नाम लाछन यादव, शंखी खटीक, चांदनी बेलदार और महेंद्र दिलदार के अलावा एक अन्य बताया जा रहा है।
घायल लछन यादव की हालत नाजुक होने से रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद सिटी कोतवाली टीआई अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जानने के बाद घटना के बारे में जानकारी एकत्र की।
सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया आरोपी
दूसरी तरफ पुलिस की एक टीम कार को कब्जे में लेकर सिटी कोतवाली में खड़ा करा दिया और आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। कार चालक पन्ना निवासी बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल इस मामले में कोई भी बयान देने को तैयार नहीं है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
9 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines