Mumbai: चोरी हो गए 40 लाख के कैश और गोल्ड, कारोबारी को 'जिन्न' पर था शक; पुलिस की जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Mumbai: मझगांव के एक कारोबारी के घर से फरवरी 2022 से कैश और गोल्ड की लगातार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चोरी हो रही थी। धीरे-धीरे कर कारोबारी के घर से 40 लाख रुपये के कैश और गोल्ड की चोरी हो गई। कारोबारी और उसके परिवार को लगा कि कोई ‘जिन्न’ उसके घर से रुपये और सोना की चोरी कर रहा है। इस बीच कारोबारी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो चौंकाने वाला सच सामने आया।
चोरी के मामले का खुलासा करने के बाद भायखला पुलिस ने कारोबारी की भतीजी और उसके दो दोस्तों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चुराए गए कैश और गोल्ड की बरामदगी भी की है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, 26 सितंबर को मझगांव के एक 40 साल का कारोबारी उनके थाने पहुंचा। कारोबारी ने पुलिस को सूचित किया कि मझगांव इलाके में उसके घर से लगातार सोना और कैश की चोरी हो रही है। इसके बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने कहा, शिकायतकर्ता और उसके परिवार को संदेह था कि उसके घर में एक जिन्न है जो फरवरी 2022 से उनका सोना चुरा रहा था। कारोबारी ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि जिन्न और चोरी के डर की वजह से उसने अपने परिवार को किसी और घर में शिफ्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमने मामले की जांच शुरू की और परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू की।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान हमें पता चला कि एक 13 साल की लड़की का बयान संदिग्ध है। अधिकारियों ने पाया कि लड़की के 22 साल के चचेरे भाई ने एक अधिकारी ने कहा कि वह गुजरात से अक्सर मुंबई आती थी। पुलिस ने फिर लड़की को हिरासत में ले लिया और लगातार पूछताछ के बाद उसे उसके दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया, जिनकी उम्र 19 और 22 साल है।
अभी पढ़ें – झारखंड: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ‘आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ
पुलिस ने कहा कि पूछताछ में जानकारी सामने आई कि कारोबारी की भतीजी वित्तीय समस्याओं से घिरी थी। इस कारण उसने चोरी करनी शुरू की। उसने थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कैश और ज्वैलरी की चोरी की लेकिन जब ऐसा लगातार करने लगी तो कारोबारी परिवार पुलिस के पास पहुंचा।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: