Unique Wedding: अक्सर शादी ब्याह में रिश्तो को सोचने और समझने के बाद ही शादियां तय की जाती हैं, दोनों परिवार एक दूसरे को अच्छे से समझते है उसके बाद ही दो परिवारों में शादी होती है। लेकिन अक्सर इस सब में बहुत पैसा भी खर्च होता है। लेकिन मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ, वो कहावत तो सुनी ही होंगी चट मंगनी पट ब्याह, बुरहानपुर में कुछ ऐसा ही हुआ, जहां सुबह मंगनी हुई और शाम तक शादी हो गई।
‘चट मंगनी पट ब्याह’
लड़की वाले महाराष्ट्र के भुसावल से बुरहानपुर सगाई करने के लिए लड़के के घर पहुंचे थे। जहां सुबह सगाई की रस्म पूरी हुई और शाम में दोनों की शादी भी हो गई। दरअसल, बुरहानपुर के महेश लोहार नाम के लड़के को देखने लड़की वाले आए थे, साथ में लड़की भी थी। लड़का-लड़की ने एक दूसरे को पसंद किया जबकि शादी के लिए दोनों परिवार भी राजी हो गए। जिसके बाद दोनों की सगाई की रस्में पूरी हुई। लेकिन शादी में अनावश्यक खर्च नहीं होना चाहिए, इसी को देखते हुए दोनों परिवारों ने जल्द शादी करने की सहमति बना ली।
दरअसल, महेश के पिता नहीं है, ऐसे में वह अपने मामा के यहां रहता है, उसकी शादी भी मामा ने करवाई। सभी ने यह तय किया की शादी में ज्यादा खर्चा नहीं होना चाहिए। इसलिए सभी ने महेश और योगिता से उनकी राय पूछी। दोनों दूल्हा-दुल्हन ने शादी के लिए हां कर दी। बस फिर क्या था। समाज के लोगों ने आगे आकर सभी व्यवस्थाएं कराई और दोनों की शादी कर दी.
शादी के लिए तैयार थे दोनों परिवार
इस शादी को लेकर आर्य क्षत्रिय लोहार समाज के अध्यक्ष अनिल नवग्रह ने बताया कि दोनों पक्षों को रिश्ता पसंद आ गया था और युवक-युवती ने भी हां कर दी। ऐसे में दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत के बाद शादी में होने वाले अनावश्यक खर्च को टालते हुए सगाई वाले दिन ही सादगी से शादी करने का निर्णय लिया। परिजनों ने युवक महेश और युवती योगिता की रजामंदी के बाद बकायदा रीति रिवाज के साथ चट मंगनी पट ब्याह कर दिया।
और पढ़िए –आबकारी विभाग के दो पूर्व अफसरों समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत, क्या सिसोदिया भी होंगे रिहा?
शादी में नहीं दिया गया दहेज
शादी में ना दहेज लिया न ही किसी प्रकार की मांग की गई। वही लड़की के मामा महेश वानखेड़े और मामी सोनाली वानखेड़े ने भी उनका विवाह कराने में सहयोग किया। बता दें कि ऐसा विवाह समाज में पहली बार देखने में आया हैं। जिसके लिए लोग दोनों परिवारों की तारीफ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
4 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
5 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
5 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
6 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
7 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
10 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
11 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines