MP AAP State Incharge BS June Statement Over BJP: मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी BS जून ने आज भाजपा की बौखलाहट पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिवराज सरकार पूरी तरह से मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार को देख बौखला गई है।
भाजपा में हार का डर अब साफ तौर पर दिखाई दे रहा है, जिसके चलते 6 महीने पहले भाजपा छोड़ कर आए शख्स को खुद ही भाजपा में ही शामिल करके पार्टी ढोल बजा रही है, जो भाजपा की हताशा और बौखलाहट को साफ तौर पर दिखाता है।
भाजपा की बौखलाहट नजर आ रही
आप के बढ़ते जनाधार और मध्य प्रदेश के लोगों के बीच अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता के चलते भाजपा अब मध्य प्रदेश में पूरी तरह से घबरा गई है। उसकी यह घबराहट अब उसकी बौखलाहट के तौर पर सबके सामने आ रही है।
आप के प्रदेश प्रभारी BS जून ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता पूरी तरह साथ है। मध्य प्रदेश में आप का कार्यकर्ता कहीं नहीं गया। आप के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अरविंद केजरीवाल की गारंटी लेकर घर घर जा रहे और जनता का उनको पूरा समर्थन भी मिल रहा है
भाजपा प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही
वहीं अब आप की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार पूरी तरह बौखला गई है। इस तरह के प्रपंच अपना कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही, जबकि मध्य प्रदेश की जनता इस बार मन बना चुकी है कि मध्य प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार को लाना है। दिल्ली और पंजाब की तरह मध्य प्रदेश के लोगों को भी शिक्षा, स्वास्थ्य समेत उनके हित से जुड़ी सुविधा देनी है, जिसका मध्य प्रदेश के लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
3 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
3 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
6 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
9 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
23 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
23 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines