हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काटा और थाने पहुंच गया, बोला- कहता था मेरी बीवी-बहू जादू टोना करती, मार दिया

Brother Killed Brother: भाई की हत्या के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर खुद ही 12 किमी पैदल चलकर पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन

Brother Killed Brother: मध्य प्रदेश के शहडोल से भाई-भाई के प्यार भरे रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाई ने अपने दूसरे भाई को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार डाला। भाई की हत्या के बाद आरोपी हाथों में खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर खुद 12 किमी पैदल चलकर पुलिस स्टेशन पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।

कहता था मेरी बीवी-बहू जादू टोना करती

ये मामला शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र में पतेरा गांव का है। पतेरा गांव के रहने वाले शंकर सिंह और उसके भाई राम सिंह के बीच हमेशा विवाद हुआ करता था। आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर करते हुए बताया कि उसका भाई बार-बार उसकी पत्नी और बहू पर जादू- टोना करने का आरोप लगा रहा था। आरोपी ने बताया कि उसका भाई हमेशा कहता था कि उसकी पत्नी और बहू जादू- टोना करती हैं, जिसकी वजह से उसकी पत्नी, बहू और बैल मर गये। आरोपी का कहना है कि अपने भाई की ये बात बार-बार सुनकर उसे गुस्सा आ गया। इसी गुस्से में उसने अपने भाई को भाई को कुल्हाड़ी से काट दिया है।

यह भी पढ़ें: ओपन डिबेट में विपक्षी दलों के नेताओं पर भारी पड़े पंजाब के CM, भगवंत मान बोले-जो बहस से भागे, उन्हें भागने न देंगे

विज्ञापन

भाई पर कुल्हाड़ी से वार 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूलते हुए कहा कि उसने अपने भाई पर कुल्हाड़ी से सिर्फ बार वार किया था लेकिन इतने में ही ढ़ेर हो गया। हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को कुल्हाड़ी के साथ सरेंडर कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस 

वहीं, इस मामले की जांच कर रहे चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि पतेरा गांव के रहने वाले इन दोनों भाइयों के बीच हेमाशा जादू टोने को लेकर विवाद रहता था। इस मुद्दे पर पहले भी कई बार दोनों भाइयों के बीच लड़ाई- झगड़ा हो चुका है। हत्या के बाद आरोपी ने खुद को सरेंडर कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola