---विज्ञापन---

युवक को तालिबानी सजा; मुंह पर कालिख पोत मुंडन किया, घाघरा-जूतों की माला पहनाकर पिलाया पेशाब

MP Guna Boy Assault Video Viral: मध्य प्रदेश के गुना में एक युवक को तालिबानी तरीके से सजा देने का वीडियो सामने आया है, जिस आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बहन की शादी के विवाद में युवक को सजा दी गई और उसे काफी अमानवीय तरीके से पीटा गया।

---खबर नीचे जारी है---

विपिन श्रीवास्तव, गुना

MP Guna Boy Assault Video Viral: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक युवक को पीटते हुए तालिबान जैसी खौफनाक सजा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसके रिश्तेदारों द्वारा ही उसका मुंडन किया गया। उसे घाघरा और जूतों की माला पहनाई गई। पूरे गांव में घुमाकर वीडियो बनाया गया। घटना 24 मई की बताई जा रही है। पीड़ित ने दावा किया है कि आरोपियों ने उसे पेशाब भी पिलाया। पुलिस को पीड़ित ने लिखिल शिकायत दी है। वीडियो पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही उसके आधार पर फतेहगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:शर्मनाक बयान! ऐसे हादसे होते रहते हैं…हंसते हुए कोर्ट में बोला राजकोट TRP गेम जोन अग्निकांड का आरोपी

आरोपी पीड़ित के रिश्तेदार, बहन की शादी का विवाद

गुना के एडिशनल SP मानसिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गुना जिले के मावन गांव का रहने वाला महेंद्र बंजारा बमौरी ब्लॉक के भौंरा गांव में मजदूरी कर रहा था। उसकी चचेरी बहन का पति रमेश बंजारा उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने ले गया, लेकिन कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बाद किसी काम के बहाने से वह उसे राजस्थान के बारां जिले के जंगलों में ले गया। वहां करीब 7 लोग मौजूद थे, जो उसके ही रिश्तेदार थे। उन्होंने 3 दिन महेंद्र को बंधक बनाए रखा।

---खबर नीचे जारी है---

महेंद्र का मुंडन किया, उसे जूतों की माला पहनाई और महिलाओं के कपड़े पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। महेंद्र की चचेरी बहन की शादी रमेश के साथ हुई थी। रमेश की पत्नी घर से बिना बताए भाग गई। इसके बाद बंजारा समुदाय में प्रचलित झगड़ा प्रथा के तहत रमेश महेंद्र और उसके परिजनों से पैसों की मांग करने लगे। इसी को लेकर विवाद बढ़ा और महेंद्र को अपमानित करने के उद्देश्य से उसके साथ इस अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें:राम रहीम को बड़ी राहत, रणजीत सिंह हत्याकांड में बरी हुए बाबा; हाईकोर्ट ने पलटा CBI का फैसला

---खबर नीचे जारी है---

घटना पर सियासत तेज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बयान

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश अपराधों में पहले नंबर पर है। गुना की घटना तालिबानी कृत्य दर्शाती है। सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। बंजारा समाज के युवक के साथ अमानवीयता हुई है। पहले उसका अपहरण करके 3 दिन तक बंधक बनाकर रखा। फिर उसे जूतों की माला और महिलाओं के कपड़े पहनाए। मुंह पर कालिख पोतकर बाल भी काट दिए!

फिर उसे इसी हाल में, पूरे गांव में घुमाया भी गया। यातना और अत्याचार यहीं खत्म नहीं हुआ। उसके साथ गंभीर रूप से मारपीट की जाती रही। अमानवीय कृत्य करते हुए उसे पेशाब भी पिलाया गया। न्याय की उम्मीद में जब वह पुलिस के पास पहुंचा तो उसकी शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया गया। कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति में पहले प्रदेश के मुंह पर काला टीका लगाया, लेकिन अब तो लगता है कि पूरा मुंह ही काला हो चुका है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:चमत्कार या कमाल! डॉक्टरों ने की अनोखी सर्जरी; साढ़े 3 मिनट में निकाली लड़की के फेफड़े में फंसी 4CM लंबी सूई

First published on: May 28, 2024 01:36 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola