शर्मनाक बयान! ऐसे हादसे होते रहते हैं...हंसते हुए कोर्ट में बोला राजकोट TRP गेम जोन अग्निकांड का आरोपी

Rajkot TRP Game Zone Fire Accident: राजकोर्ट TRP गेम जोन के मालिक ने कोर्ट में हंसते हुए शर्मनाक बयान दिया है, उसे 35 लोगों की मौत का कोई पछतावा नहीं है। वहीं उसे हंसता देखकर जज और वकील भड़क गए। उन्होंने आरोपी को चुप रहने का आदेश दिया।

Rajkot TRP Game Zone Fire Accident Accused

Rajkot TRP Game Zone Fire Accident Accused

Rajkot TRP Game Zone Fire Accident Update: इस तरह की चीजें होती रहती हैं। ऐसे हादसे होना आम बात है, यह शर्मनाक बयान उस शख्स का है, जिसके गेम जोन में लगी आग में जिंदा जलकर महिलाओं और बच्चों समेत 35 लोग मारे गए। जी हां, गुजरात के राजकोट में बने TRP गेम जोन मे हुए अग्निकांड के आरोपी और गेम जोन के मालिक युवराज हरि सिंह सोलंकी ने कोर्ट में हंसते हुए यह शर्मनाक बयान दिया।

विज्ञापन

उसने सुनवाई दौरान अदालत के सामने घटना के प्रति खेद की भावना व्यक्त करने की कोशिश करते हुए पश्चाताप का नाटक करने का प्रयास किया। ऐसा लग रहा था कि आरोपी अदालत में एंट्री करते समय रो रहा हो, लेकिन कुछ ही मिनटों में वह हंसने लगा और उसने कहा कि इस तरह की चीजें होती रहती हैं कि जिसे माननीय अदालत ने गंभीरता से लिया और आरोपी को फटकार लगाते हुए चुप रहने का आदेश दिया।

विज्ञापन

14 दिन के रिमांड पर भेजे गए आरोपी

बता दें कि गत 25 मई को TRP गेम जोन में आग लगने से 35 लोग मारे गए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी धवल ठक्कर, गेम जोन के प्रबंधक और रेसवे एंटरप्राइज के पार्टनर युवराज हरि सिंह सोलंकी, वेल्डर राहुल राठौड़, प्रबंधक नितिन जैन को गिरफ्तार किया है। चारों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज करके रिमांड पर लिया गया है। उन्हें सोमवार को राजकोट की जिला अदालत ने 14 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन

पब्लिक प्रोसिक्यूटर तुषार गोकानी ने बताया कि अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट बीपी ठाकर की अदालत ने तीन आरोपी व्यक्तियों, युवराज हरि सिंह सोलंकी, नितिन जैन और राहुल राठौड़ का रिमांड दिया है। मुख्य आरोपी धवल को बीती रात ही पुलिस ने दबोचा है, वहीं FIR में 6 लोग आरोपी बनाए गए हैं। 4 पकड़े गए हैं और अन्य 2 की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

गुजरात हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

तुषार ने बताया कि रिमांड इस आधार पर मांगा गया है कि आरोपी जांच के दौरान सहयोग नहीं कर रहे थे। जो भी सवाल पूछे जाते हैं और जो भी दस्तावेज मांगे जाते हैं, उनका गोलमोल जवाब दे रहे हैं। वहीं बता दें कि हादसे के बाद एक्शन लेते हुए गुजरात सरकार ने नगर पालिका और पुलिस विभाग के 7 अधिकारियों को निलंबित कर दिया। राजकोट नगर निगम के 2 पुलिस निरीक्षकों और नागरिक कर्मचारियों पर अपने कर्तव्यों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद, वडोदरा के सभी गेमिंग क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया और उन्हें अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। गुजरात हाईकोर्ट ने हादसे पर स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई की। गुजरात सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा कि अवैध तरीके से गेम जोन चल रहे हैं, सरकार क्या सो रही है। प्रदेश में चल रहे अवैध गेम जोन का बंद कराने के आदेश सरकार को दिए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ