BJP ‘Yadav card’ In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने यादव कार्ड खेल दिया है। मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद अब बिहार की सियासत भी गर्मा गई है। बीजेपी के इस कदम को बिहार में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से दो-दो हाथ करने के लिए बीजेपी की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। अब बीजेपी नेता बिहार में लोगों को बता भी रहे है कि बीजेपी सभी जातियों का सम्मान करती है ना की राजद के जैसी एक परिवार का सम्मान। बिहार के यादवो में बीजेपी की सेंधमारी का कितना असर होगा यह तो 2024 के लोकसभा चुनाव में पता चलेगा लेकिन मोहन यादव का मुख्यमंत्री के रूप में नाम सामने आने के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश में चर्चा खूब हो रही है।
जेडीयू प्रवक्ता ने कहा भाजपा में हलचल
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि बिहार में जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद से भाजपा में हलचल है इसीलिए भाजपा ने मोहन यादव को एमपी का सीएम बनाने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़े: बिहार के बेगूसराय में दबंगों ने कुएं पर दिखाई दबंगई, जिस शख्स ने जितना भरा पानी, मारपीट कर उतना बहाया ‘खून’
बीजेपी अपना सामाजिक विन्यास बदल चुकी
बिहार के जातीय सर्वे के अनुसार वहां यादवों की जनसंख्या 14.3% है। यहां से पांच यादव लोकसभा में हैं, जिसमें नित्यानंद राय मोदी सरकार में मंत्री हैं। हालांकि, यादव यहां लालू प्रसाद यादव की आरजेडी का कोर वोट है। आरजेडी-जेडीयू की प्रदेश सरकार में 25% मंत्री इसी बिरादरी से हैं। वोट बेस के हमेशा विस्तार में जुटी मोदी-शाह की अगुआई वाली बीजेपी अपना सामाजिक विन्यास बदल चुकी है। बीजेपी ने ओबीसी, दलित सहित हर संभावित वोट पॉकेट में पैठ बहाने के लिए पसीना बहाया है। यादवों को रिझाने की कवायद भी उसमें एक है।
कोई यादव चेहरा सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठा
बिहार में 2005 में राबड़ी देवी की कुर्सी जाने के बाद कोई यादव चेहरा सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठा। 2015 में नीतीश कुमार की जेडीयू के साथ गठबंधन में हुई प्रचंड जीत में अधिक सीटें जीतने के बाद भी आरजेडी ने नीतीश कुमार को सीएम बनाया था।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
21 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
21 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines