BJP Hit Back Jitu Patwari Imarti Devi Controversial Comment: मध्य प्रदेश के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी द्वारा पूर्व मंत्री और भाजपा नेता इमरती देवी को लिए किए अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सियासत का बाजार काफी गर्म हो गया है। इसको लेकर भाजपा नेताओं द्वारा लगा जीतू पटवारी की निंदा की जा रही है। दरअसल जीतू पटवारी ने इमारती देवी पर तंज कसते हुए कहा था कि ‘अब इमरती जी का रस खत्म हो गया है। जो उसमें चासनी होती है वह भी खत्म हो गई है।’ अब जीतू पटवारी के इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने शुक्रवार को अशोकनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है। जिसमें भाजपा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी से मांग की है कि वह प्रदेश अध्यक्ष जीतू से पटवारी इस्तीफा लें।
जीतू पटवारी पर भाजपा का पलटवार
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता कृष्णा गौर ने जीतू पटवारी के इस बयान को लेकर पूरे कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इमरती देवी पर दिया गया बयान संपूर्ण महिलाओं के खिलाफ है। सभी दलित महिलाओं का अपमान है। उन्होंने यह भी कहा कि जीतू पटवारी क्या अपनी मां बहनों को इसी नजर से देखते हैं। कांग्रेस क्या अपनी पार्टी की महिलाओं को भी इसी नजर से देखती है। क्या वहां भी रस और चाशनी ढूंढी जाती है। कांग्रेस पार्टी की नीच मानसिकता है।
यह भी पढ़ें: आगर मालवा में गरजे CM मोहन यादव, बोले- कांग्रेस ने गरीबी नहीं देखी, आलू कहां उगता है उन्हें नहीं पता
महिला विरोधी है कांग्रेस की मानसिकता
कृष्णा गौर ने आगे कहा कि जीतू पटवारी ने साबित कर दिया कि कांग्रेस की मानसिकता महिला विरोधी है। इस देश का दुर्भाग्य है कि इस देश में कांग्रेस है। कांग्रेस ने बार-बार देश में महिलाओं को अपमानित करने का काम किया है। ऐसे एक नहीं कई उदाहरण हैं। कुछ दिन पहले रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी के लिए गिरगिट शब्द का उपयोग किया था। राहुल गांधी ने कहा था संघ की शाखा में महिलाएं शॉर्ट्स पहने हुए नहीं दिखती हैं। कांग्रेस में महिलाओं को टंच माल कहा जाता है, ये सभी बातें बताती हैं कि कांग्रेस में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
9 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines