CM Mohan Yadav Targets Congress

आगर मालवा में गरजे CM मोहन यादव, बोले- कांग्रेस ने गरीबी नहीं देखी, आलू कहां उगता है उन्हें नहीं पता

CM Mohan Yadav Targets Congress: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगर मालवा चुनावी को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि  कांग्रेस ने तो गरीबी देखी ही नहीं, उन्हें पता ही नहीं कि आलू कहा उगता है। 

CM Mohan Yadav Targets Congress: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में सीएम मोहन यादव गुरुवार को आगर मालवा पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के लिए आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। सीएम मोहन यादव ने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गरीब के बेटे हैं, इसलिए गरीबों का दुख समझते हैं और उनके लिए काम भी करते हैं। वहीं कांग्रेस ने तो गरीबी देखी ही नहीं, उन्हें पता ही नहीं कि आलू जमीन के नीचे उगता है या ऊपर उगता है। कांग्रेस वाले कहते थे कि मशीन में आलू डाल कर सोना निकालेंगे, आज तक वह मशीन सामने नहीं आई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ