भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग पर सियासत शुरू, कांग्रेस ने उठाए जली फाइलों पर सवाल
Edited By Pushpendra Sharma

satpura bhawan bhopal fire
Edited By Pushpendra Sharma

satpura bhawan bhopal fire
विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: भोपाल के सतपुड़ा भवन की चौथी मंजिल पर सोमवार को आग लग गई। जानकारी के अनुसार, ये आग स्वास्थ्य विभाग के ऑफिस में लगी। इसके बाद बिल्डिंग को खाली कराया गया। जबकि कर्मचारी भागकर बाहर निकले। आग लगने से सरकारी फाइलें जलकर खाक होने की खबर है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई हैं। बता दें कि मंत्रालय के ठीक सामने सतपुड़ा भवन बना है। इसमें कई सरकारी विभाग के ऑफिस हैं।
आग लगने की घटना के बाद राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने सरकारी फाइलों पर सरकार को घेरा। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी के के मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा- “आज प्रियंका गांधी जी ने मप्र में किया चुनावी शंखनाद का आगाज। भ्रष्टाचार की फाइलें आग लगवा कर जलाने का अभियान भी शुरू! सतपुड़ा भवन में आग! 15 दिन पूर्व मैंने भोपाल में संपन्न पत्रकार-वार्ता में इस विषयक आशंका जाहिर की थी कि सरकारी दफ्तरों में आग लगने का अभियान शुरू होगा।
https://twitter.com/KKMishraINC/status/1668231771559972865?t=Qb0toWgK3K9ILPD1p-1oug&s=08
तो वहीं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा- सतपुड़ा भवन के स्वास्थ्य संचालनालय कार्यालय में आग!! किसी भी राज्य मे चुनाव से पहले सरकारी रिकॉर्ड भवन मे अगर आग लग जाए तो समझो सरकार गई, गुनाह मिटा दिए गए ।। शिवराज जी और उनकी सरकार की, चला चली की बेला है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: