IAS Niyaz Khan: भारत देश में कई धर्मों के लोग निवास करते हैं। खास तौर पर देश में हिंदू और मुस्लिम समुदाय काफी चर्चा में रहता है। इसी बीच चर्चित आईएएस नियाज खान ने देश के मुसलमानों से अपील की है। जिसमें उन्होंने मुसलमानों से अपने आदर्शों पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मुसलमान हिंदुओं को अपना भाई मानें। उनका कहना है कि हिंदुस्तान में सभी हिंदू ही थे, ये तो बाद में मुस्लिम बनाए गए हैं। पढ़िए उन्होंने और क्या कुछ कहा है।
धर्म अलग खून तो एक है- नियाज खान
आईएएस अधिकारी नियाज खान के बयान एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने देश के मुसलमानों को नसीहत देते हुए कहा कि भले ही धर्म अलग अलग हों, लहू तो एक है। उन्होंने आगे कहा कि सभी एक संस्कृति का हिस्सा रहे हैं, जो मुस्लिम अरब के लोगों को आदर्श मानते हैं वह फिर से इस बारे में सोचें। नियाज खान ने देश के मुसलमान से अपील करते हुए कहा कि सबसे पहले तो हिंदुओं को अपना भाई मानें, बाद में अरब को। उन्होंने इस्लाम को अरब का धर्म बताते हुए कहा कि भारत में सभी हिंदू थे, बाद में लोगों को हिंदू से मुसलमान बनाया गया है। उन्होंने उन लोगों को सोचने के लिए कहा है, जो अरब देशों को अपना आदर्श मानते हैं।
ये भी पढ़ें: Groom Collapses On Horse : शादी से पहले दूल्हे की सांसें बंद, घोड़ी पर बैठे अचानक मौत
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव
नियाज खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसके पहले उन्होंने गौ रक्षा को लेकर ट्वीट किया था। जिसमें कहा था कि मुस्लिम भाई भी गौ रक्षक बनें, धर्म परिवर्तन का विरोध करें, किसी का धर्म न बदलवाएं। उन्होंने लिखा था कि जबरन धर्म बदलवाने को लेकर इस्लाम में मनाही है। उन्होंने इस दौरान लोगों से शाकाहारी बनने की अपील की थी।
ये भी पढ़ें: शर्मनाक हरकत! स्कूल की नाबालिग छात्राओं के साथ करता था अश्लील चैटिंग; आरोपी प्रिंसिपल गिरफ्तार
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines