Groom Collapses On Horse : शादी से पहले दूल्हे की सांसें बंद, घोड़ी पर बैठे अचानक मौत

Madhya Pradesh Groom Collapses On Horse : मध्य प्रदेश में घोड़ी पर बैठे दूल्हे की अचानक से मौत हो गई, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।

Groom heart attack

घोड़ी पर बैठे दूल्हे की मौत।

Madhya Pradesh Groom Collapses On Horse : मध्य प्रदेश से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। शादी की खुशियां अचानक से मातम में बदल गईं। एकाएक ढोल नगाड़े बजने बंद हो गए और चारों ओर शांति छा गई। वरमाला से पहले ही दूल्हे की सांसें रुक गईं और उसकी घोड़ी पर बैठे-बैठे ही मौत हो गई। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

यह मामला एमपी के श्योपुर का है, जहां एक दुल्हन की डोली उठने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हा प्रदीप जाट घोड़ी पर चढ़ा और बाराती झूमने नाचते हुए जाट छात्रावास पहुंचे, जहां दुल्हन के घर वालों बारातियों का इंतजार कर रहे थे।

घोड़ी पर बैठकर मंडप पहुंचे दूल्हे की मौत

दूल्हा घोड़ी पर बैठकर मंडप पहुंचा और उसके सामने दुल्हन थी। इस दौरान सारे बाराती खुशी से डांस कर रहे थे। तभी दूल्हे को घोड़ी पर बैठे-बैठे हार्ट अटैक आ गया और उसकी सांसें थम गईं। आसपास लोगों ने घोड़ी पर बैठे दूल्हे को पकड़कर बैठाने की कोशिश की, लेकिन वह फिर गिर पड़ा।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घोड़ी से नीचे गिरते ही दुल्हे के पास बारातियों की भीड़ जुट गई और मंडप में अफरातफरी मच गई। ढोल नगाड़े बंद हो गए और लोग रोने लगे। इस घटना को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ