Big action of EoW in 300 crore fraud case(शब्बीर अहमद): राज्य में 300 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EoW) ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि सोया एक्सट्रेक्ट डायरेक्टर अग्रवाल बंधु समेत 80 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। 10 करोड़ का टैक्स बचाने के लिए 300 करोड़ घोटाले के केस में 39 फर्जी कंपनियों और 80 लोगों पर दो अरब के घोटाले का मामला दर्ज किया गया है। फर्जी कंपनियां, मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में रजिस्टर्ड होने के अलावा, दिल्ली में भी कई कंपनियां रजिस्टर्ड हैं।
यह भी पढ़ें- 2018 का चुनाव और वर्तमान सीट व अनुमान का आंकलन; किसको कितनी मिलेगी बढ़त
फर्जी कंपनियों के नाम से करवाया रजिस्ट्रेशन
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 10 करोड़ रुपए का टैक्स बचाने के लिए फर्जी कंपनियों के नाम से रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसकी शिकायत 2 साल पहले इंदौर के एक व्यापारी ने EoW उज्जैन से की थी। शिकायत के मामले में जांच के बाद 80 लोगों पर मामला किया दर्ज किया गया। आरोपियों पर आरोप है कि फर्जी कंपनी बनाकर तेल का व्यापार पिछले 5 सालों तक किया गया। तेल की खरीद सिर्फ कागजों पर हुई ना तो तेल खरीदा गया और ना ही बेचा गया, लेकिन बिल के जरिए पूरा लेनदेन हुआ।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
जीएसटी की चोरी
इस मामले में 10 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी भी शामिल है। जिसके तहत 420, 467, 120 B के तहत मामला दर्ज किया गया, जिसके लिए अग्रवाल बंधुओं के खिलाफ ईओडब्ल्यू गिरफ्तारी की तलाश में जुटी हुई है।
क्या है आर्थिक अपराध यूनिट(EoW) ?
आर्थिक अपराध यूनिट, पूरी तरह से राज्य सरकार का मामला है। इसकी स्थापना, राज्य सरकार के अधिनियम के तहत की गई है, यह सीआईडी यानी अपराध जांच विभाग का एक उप विभाग है। 1970 के आसपास हर राज्य में आर्थिक अपराध यूनिट की स्थापना की गई।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines