Bhopal Metro Final Trial Run: मध्यप्रदेश के भोपाल में मेट्रो का फाइनल ट्रायल रन आज (मंगलवार) को होगा। यह ट्रायल सुभाष नगर स्टेशन से आरकेएमपी स्टेशन के बीच होगा, जिसके चलते दोनों ही स्टेशनों को फूलों से सजा दिया गया है। मेट्रो के फाइनल ट्रायल रन का शुभारंभ सीएम शिवराज सिंह चौहान सुबह 11 बजे करेंगे।
हरी झंडी दिखाएंगे सीएम
सीएम चौहान मेट्रो को न सिर्फ हरी झंडी दिखाएंगे, बल्कि उसमें सवार भी होंगे। इससे पहले वे सुभाष नगर डिपो में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, फिर कोच को हरी झंडी दिखाएंगे। वे मेट्रो में बैठकर रानी कमलापति स्टेशन तक पहुंचेंगे। ट्रायल रन प्रॉयोरिटी कॉरिडोर के सुभाषनगर से आरकेएमपी स्टेशन के बीच ही होगा।
स्टेशनों को फूलों से सजाया गया है
सुभाष नगर से आरकेएमपी के बीच कुल पांच स्टेशन हैं, लेकिन मेट्रो दो स्टेशन सुभाष नगर और आरकेएमपी तक ही जाएगी। केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल और एमपी नगर स्टेशन पर मेट्रो नहीं रुकेंगी। सीएम चौहान जिस स्टेशन से मेट्रो में बैठेंगे और जहां उतरेंगे, उन दोनों ही स्टेशनों को फूलों से सजा दिया गया है। यहां एस्केलेटर, सीढ़ियां और फुट ओवर ब्रिज का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं, रेड कॉरपेट बिछाया गया है।
यह भी पढ़ें-AAP ने मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ चुनावों के लिए जारी की दूसरी लिस्ट, 41 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान
17 सितंबर आ गए थे कोच
गुजरात से 17 सितंबर की रात में ही कोच भोपाल आ गए थे। 18 सितंबर को उन्हें डिपो में बने इंस्पेक्शन बे लाइन पर लाया गया था। इसके बाद से ही सीनियर इंजीनियर्स, टेक्निकल एक्सपर्ट्स, सुपरवाइजर सहित 50 से ज्यादा लोगों की टीम ने कोच को कनेक्ट करने और उनकी टेस्टिंग में लगी थी। 26 सितंबर को मेट्रो ट्रैक पर चलाकर देखी गई थी और 6 दिन तक मेट्रो को कई बार ट्रैक पर लाया गया था।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
10 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
10 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines