Bhopal MD Drugs Case: मध्य प्रदेश के भोपाल MD ड्रग्स केस मामले में आए दिन कोई न कोई नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले की जांच कर रहे भोपाल क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्कर चाचा-भतीजा को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान शावर और यासीन के रूप में हुई है। इन दोनों ड्रग्स तस्कर के मोबाइल की तलाश के दौरान पुलिस को उसमें 2 दर्जन से ज्यादा वीडियो मिले हैं। वहीं, इस मामले को लेकर राज्य में विपक्ष द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। भोपाल में तो सीएम का पुतला तक जलाया गया।
महिलाओं के शोषण का वीडियो
दरअसल, भोपाल क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए ड्रग्स तस्कर चाचा और भतीजा लगातार चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। अब क्राइम ब्रांच को ड्रग्स तस्करों के मोबाइल से ड्रग्स डीलिंग के साथ-साथ पार्टियों में लड़कियों को नशा कराने, उनके शोषण करने, और उनके साथ मारपीट करने के वीडियो मिले हैं। तस्करों के मोबाइल से 22 से ज्यादा ऐसे वीडियो मिले हैं, जिसमें वे लड़कियों को कमरे में बंद कर मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
लड़कियों से फंसाता था आरोपी
पूछताछ में पता चला है कि भतीजा यासीन दुनिया की नजर में पेशे से एक डीजे है और हबीबगंज इलाके के एक मॉल में बने क्लब में जॉब करता है। यासीन क्लब और पार्टी में आने वाली महिलाओं और युवतियों को एमडी ड्रग के जरिए अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद उनका कर शारीरिक शोषण भी करता था।
यह भी पढ़ें: BSF जवान निकला लुटेरा, नकली पिस्तौल दिखाकर की थी लूट, पुलिस ने किया खुलासा
कांग्रेस ने लगाया सरकार पर आरोप
वहीं, दूसरी तरफ अब इस मामले की वजह से राज्य में सियासत देखने को मिल रही है। कांग्रेस का आरोप है कि ड्रग्स कांड के आरोपियों बीजेपी के नेताओं मंत्रियों का संरक्षण है। इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को भोपाल में न सिर्फ सीएम का पुतला जलाया, साथ बल्कि ड्रग्स से मुक्ति दिलाने और ड्रग्स के तस्करों को संरक्षण देने वाले नेताओं और पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
4 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines