हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

सूडान में फंसे जयंत केवलानी की हुई घर वापसी, CM शिवराज बोले-मोदी है तो मुमकिन है

विज्ञापन
Bhopal Jayant Kewlani stranded in Sudan returns

MP News: विपिन श्रीवास्तव। सूडान में चल रहे युद्ध में हजारों भारतीय वहां फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए भारत सरकार ऑपरेशन कावेरी चला रही है। जिसके तहत सूडान में फंसे भारतीयों का पहला जत्था वापस भारत लौट आया है। जिनमें भोपाल का युवा कारोबारी जयंत केवलानी भी शामिल हैं। जयंत की सकुशल घर वापसी हो गई है। जिस पर सीएम शिवराज ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है।

सीएम ने पीएम को दिया धन्यवाद

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि ‘मोदी है तो मुमकिन है। सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के अभियान ऑपरेशन कावेरी के अंतर्गत अब तक 200 से अधिक देशवासियों को निकाला जा चुका है। देश के अन्य लोगों के साथ मध्य प्रदेश के 4 नागरिकों की वापसी का भी प्रयास जारी है। इस जीवन रक्षक अभियान के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का देश एवं प्रदेशवासियों की ओर से हृदय से स्वागत और अभिनन्दन करता हूं।’

और पढ़िए – सूडान में फंसा भोपाल का युवा कारोबारी जल्द आएगा वापस, CM शिवराज बोले-सुरक्षित बाहर निकालेंगे

CM SHIVRAJ

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैं दिल से धन्यवाद देता हूं, जब यूक्रेन में युद्ध हुआ था तब भी हाथ में तिरंगा लेकर कई लोग वापस लौटे थे। कई लोग अभी सकुशल वापस लौट चुके हैं, हम लोग प्रयासों से विदेशों से लोगों को लाने में सफल हुए हैं। मोदी है तो मुमकिन है, उनको दिल से आभार।’

और पढ़िए – CM शिवराज का बड़ा ऐलान, दतिया में बनेगा पीतांबरा माई महालोक

जयंत के घर छाया खुशी का माहौल

सूडान में फंसे जयंत केवलानी पहले ही जत्थे में वापस लौटे हैं, सउदी अरब से वह सीधे दिल्ली पहुंचे जहां से वह भोपाल पहुंचे। जयंत के घर पहुंचते ही केवलानी परिवार में खुशी का माहौल छा गया। घर पहुंचते ही परिजनों ने जयंत का शुक्रिया किया। बता दें कि सूडान से सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंचने के बाद भारतीयों का दल विशेष विमान से दिल्ली पहुंचा था। जयंत के परिजनों ने मामले में पीएम मोदी, सीएम शिवराज और विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई थी।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें