हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP: बालाघाट मुठभेड़, जवानों ने 14 लाख के इनामी नक्सली को किया ढेर

विज्ञापन

Balaghat Police-Naxalite Encounter: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आज सुबह यानी 29 सितंबर को नक्सली उन्मूलन में लगे हॉकफोर्स को एक बड़ी सफलता मिली है। हॉकफोर्स ने नक्सली दलम टाडा दडेकसा के सक्रिय सदस्य 25 वर्षीय कमलु को मुठभेड़ में मार गिराया है। जिस पर 14 लाख का इनाम घोषित था।

सर्च अभियान के दौरान हुई मुठभेड़

यह घटना आज सुबह की है, जब रूपझर थाना अंतर्गत कुंदल-कोद्दापार और सोंगुदा के जंगल में एसडीजी बिरसा हॉकफोर्स की जंगल सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। नक्सलियों और जवानों के बीच हुई इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुई फायरिंग में नक्सली कमलु को मार गिराया गया।

यह भी पढ़ें-MP: पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

मुठभेड़ में घायल होने की मिली है सूचना

इससे पहले 22 अप्रैल को गढ़ी थाना अंतर्गत कदला के जंगल में बालाघाट पुलिस ने 14-14 लाख रुपए के इनामी नक्सलियों को मार गिराया था। इस घटना के बाद आईजी संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और सीईओ हॉक मौजूद हैं। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने घटना की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि और भी नक्सलियों के घायल होने की सूचना मिली है। इस मुठभेड़ के बाद क्षेत्र के जंगलों में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola