Balaghat News: अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइकों के साथ 14 आरोपी गिरफ्तार
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

बालाघाट: मध्यप्रदेश के बालाघाट की मलाजखंड थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 21 मोटर साइकिल बरामद की हैं।
इस मामले में कुल 14 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस वारदात में 3 मुख्य आरोपी और शेष खरीदी करने एवं कबाड़ में काटकर खपाने वाले शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने इस संबंध में पत्रकारवार्ता में बताया कि मलाजखंड थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी होने की घटना सामने आई थी। इसको लेकर टीम गठित की गई, जिसमें पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गैंग को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
बताया गया है कि आरोपियों ने बालाघाट जिले के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के निकटवर्ती जिलों से मोटर साइकिल चोरी कर उसे बेचने का कार्य कर रहे थे। इस मामले में मुख्य 3 आरोपी संकेत वासुदेव, शंभू गोयल और जितेंद्र बघेल हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: