बागेश्वर धाम, शादी में फायरिंग का मामला: भाई पर केस दर्ज होने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?

Bageshwar Dham, Pt Dhirendra Krishna Shastri, Shaligram Garg Viral Video, Madhya Pradesh, Bageshwar Dham News

11 फरवरी को बागेश्वर धाम के गढ़ा में एक शादी समारोह में युवक ने हंगामा खड़ा कर दिया था। आरोप है कि वह युवक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर का भाई था।

विज्ञापन

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के गढ़ा में शादी समारोह के दौरान फायरिंग और हंगामा करने के आरोप में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर केस दर्ज हुआ है। इस पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

देश में संविधान, हर विषय हमसे न जोड़ें

उन्होंने कहा कि अभी अभी सोशल मीडिया के माध्यम से शालिग्राम जी का विषय हमारे संज्ञान में आया है। देखो हम गलत के साथ नहीं हैं। कानून निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ इसकी जांच करे। हर विषय को हमसे न जोड़ा जाए। हम अपने मार्ग में सनातन, हिंदुत्व और बालाजी की सेवा में लगे हुए हैं। इसलिए कृपा करके हर विषय को हमसे न जोड़ें। इस देश में संविधान है। जो जैसा करेगा सो वैसा भरेगा।

विज्ञापन

11 फरवरी का है मामला

दरअसल, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम है। इस धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने 11 फरवरी को गढ़ा में एक शादी समारोह में हंगामा कर दिया था। उसका एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें वह मुंह में सिगरेट और हाथ में पिस्टल ताने कुछ लोगों को गाली दे रहा है।

लोग बोले- नशे में था महराज का भाई

लोगों का कहना है कि बारात गढ़ा गांव आयी थी। जहां लड़की पक्ष ने स्वागत का इंतजाम नहीं किया था। ऐसे में सीधा खाना खिलाने लगे, कुछ लोग खाना खा चुके थे फिर हम लोग भी खाना खाने लगे। तभी शालिग्राम सामने से आकर गंदी गंदी गाली देने लगा और मारपीट भी करने लगा।

लोगों का कहना है कि उस दौरान शालिग्राम शराब के नशे में था। उसने बारातियों के साथ भी घर में घुसकर मारपीट की है। लोगों ने कहा कि मुख्य विवाद राई में नाचने को लेकर शुरू हुआ था। किसने राई करवाई है जिसमें शालिग्राम ने गाली गलौच शुरू कर दी और मारपीट का भी आरोप लग रहा है।

विज्ञापन

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया केस

इस संबंध में बमीठा पुलिस ने शालिग्राम गर्ग के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 427 और एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ