बागेश्वर महाराज का भाई शालिग्राम गर्ग दबंगई में गिरफ्तार, जमीन विवाद में गोली मारने का आरोप

Bageshwar Dham Shaligram Garg Arrested: छतरपुर के बागेश्वर धाम से जुड़े गोलीकांड में पुलिस ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को गिरफ्तार किया है. दूसरी ओर, घायल मोतीलाल कुशवाहा को गंभीर हालत में ग्वालियर के ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया. पीड़ित ने शालिग्राम पर लगाया जमीन कब्जाने और दबंगई का आरोप.

Dhirendra Krishna Shastri Brother
विज्ञापन

Bageshwar Dham Shaligram Garg Arrested: मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित मशहूर बागेश्वर धाम से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग और उनके साथी अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को राजनगर न्यायालय में पेश किया है, वहीं इस मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी की तलाश सरगर्मी से की जा रही है. दूसरी ओर, इस गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल हुए मोतीलाल कुशवाहा को इलाज के लिए ग्वालियर के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की टीम मोतीलाल के सीने में फंसी गोली को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन की तैयारी में जुटी हुई है.

KGMU के हॉस्टलों की मेस में नॉनवेज बैन पर बवाल, सपा ने बताया तुगलकी फरमान, कांग्रेस ने बीफ पर घेरा

विज्ञापन

जमीन विवाद में मारपीट और फायरिंग का आरोप

अस्पताल में भर्ती पीड़ित मोतीलाल कुशवाहा ने शालिग्राम गर्ग पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. मोतीलाल का कहना है कि शालिग्राम अपने साथियों के साथ उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने पहुंचे थे. जब उन्होंने इस बात का विरोध किया, तो शालिग्राम और उनके साथियों ने पहले लाठी-डंडों से उनके सिर पर हमला किया और फिर उन पर फायरिंग कर दी. मोतीलाल के मुताबिक, एक गोली उनके सीने में जा लगी, जबकि दूसरी गोली उनके कान को छूती हुई निकल गई.

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि शालिग्राम इलाके में अपनी दबंगई दिखाते हैं और लोगों की जमीनों पर कब्जा करते हैं. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयानों पर सवाल उठाते हुए पीड़ित ने कहा कि अगर महाराज का अपने भाई से कोई संबंध नहीं है, तो शालिग्राम इतनी लग्जरी जिंदगी कैसे जी रहा है? जान का खतरा होने के कारण पीड़ित ने छतरपुर की जगह ग्वालियर में इलाज कराना बेहतर समझा.

सोशल मीडिया और राजनीति में मचा हड़कंप

इस गिरफ्तारी और गोलीकांड के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति और सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. इंटरनेट पर एक पक्ष आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है, तो वहीं दूसरा पक्ष इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की वकालत कर रहा है. फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रही है और घायल का इलाज जारी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ