B.sc Student Commited Suicide in Indore: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक नौजवान लड़के की आत्महत्या का पेचीदा मामला सामने आया है। इंदौर के सीहोर में एक कॉलेज के छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात तो यह है कि मृतक लड़के के हाथों में चूड़ियां और चेहरे पर महिला जैसा पूरा श्रृंगार किया हुआ था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पहुंची और पूरे मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
3 साल से इंदौर में कर रहा था पढ़ाई
जानकारी के अनुसार यह मामला सीहोर के शांत नगर का है। मृतक युवक की पहचान पुनीत दुबे के रूप में हुई है, जो मूल रूप से रायसेन का रहने वाला था। यहां वह इंद्रजीत भाटिया की मल्टी में कमरा लेकर B.Sc की पढ़ाई रहा था। मृतक पुनीत दुबे करीब 2 से 3 साल इंदौर में रहकर B.Sc पढ़ाई कर रहा था।
कई बार आवाज देने पर भी खोला दरवाजा
मृतक के पड़ोसियों ने पुनीत को कई बार आवाज दी, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुनीत के कमरे का दरवाजा खोला, जिसके बाद उनकी आंखें खुली की खुली रह गई।
यह भी पढ़ें: अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद CM मोहन यादव बोले- अब कन्हैया के मुस्कुराने की बारी
B.sc के छात्र की आत्महत्या बनी पहेली
दरअसल जैसे ही पुलिस ने पुनीत के कमरे का दरवाजा खोला, उन्होंने देखा कि वह फांसी के फंदे से लटका हुआ है। इससे भी ज्यादा हैरानी बात यह है कि फांसी के फंदे पर झूल रहे पुनीत के बदन पर साड़ी, हाथों में हरी चूड़ियां और चेहरे पर महिलाओं जैसा श्रृंगार किया हुआ था। इसके अलावा घटनास्थल से पुलिस को किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस फिलहाल पूरे मामले में मृत्यु कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिवार को इसकी जानकारी दे दी है और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
संबंधित खबरें
मध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
8 mins agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
17 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
23 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 day agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines