MP Weather News :मध्य प्रदेश में 17 नंवबर को मतदान होना है। वोटिंग की तारीख जैसे- जैसे पास आ रही है प्रदेश में सियासी गर्मी बढ़ने लगी है, लेकिन 14 अक्टूबर से राज्य में ठंड के दस्तक देने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि रिमझिम बारिश के साथ मौसम करवट ले सकता है। इस बार प्रदेश में औसत से आधा इंच कम बारिश हुई है। इसके चलते कई जिलों में बारिश का कोटा औसत भी पूरा नहीं हो पाया। ऐसे में रवि की फसल बोवनी का सीजन आ गया है। प्रदेश से कई जिलों में पानी की कमी के चलते यह फसल प्रभावित हो सकती है।
इस साल प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दमोह में 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। नरसिंहपुर में 35, रीवा में 35.5, सागर में 35.6, सतना में 36.3, सीधी में 35.4, जबलपुर में 34.5, भोपाल में 35.5, ग्वालियर में 36.01, इंदौर में 32.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राज्य में पचमढ़ी के अलावा प्रदेश के सभी स्थानों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही बना रहा। एक और जहां अधिकतम तापमान में बढ़त दर्ज हो रही है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी चढ़ते हुए दिखाई दे रहा है।
कहां हो सकती है बूंदाबांदी
मौसम विभाग ने अनुसार आने वाले हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ मध्य प्रदेश को प्रभावित कर सकता है। उत्तरी भारत में होने वाले मौसम के बदलाव के कारण वहां से कुछ नमी मध्य प्रदेश में आएगी। इससे कुछ स्थानों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश की न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट भी आ सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ के 14 अक्टूबर को पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर गया। इसका कुछ प्रभाव मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है प्रदेश में भी ठंड का एहसास होने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें : PM मोदी के मंत्री के काफिले की कार ने बाइक को टक्कर मारी, पति-पत्नी समेत 4 घायल
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
9 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines