हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ऑनलाइन गेम खेलता था 13 साल का अंश, टास्क के चक्कर में लगा ली फांसी, परिवार का था इकलौता बेटा

भोपाल में मोबाइल गेमिंग की लत का दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 8वीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर ऑनलाइन गेम टास्क के दबाव में आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

भोपाल में मोबाइल गेमिंग की लत के चलते 14 साल के स्टूडेंट ने खुदकुशी कर ली. परिजनों का कहना है कि ऑनलाइन गेम में दिए गए टास्क को पूरा करने के लिए बच्चे ने आत्मघाती कदम उठाया. फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है.

भोपाल के पिपलानी थाने की श्रीराम कॉलोनी में रहने वाले 13 वर्षीय अंश साहू ने सोमवार दोपहर अपने घर में फांसी लगा ली. 8वीं क्लास में पढ़ने वाला अंश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. बच्चे के पिता नितिन साहू प्रोफेसर हैं और मां किरण साहू अपना निजी स्कूल संचालित करती हैं
परिजनों का कहना है कि अंश को कुछ दिन से मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की आदत लग गई थी.

यह भी पढ़ें;MP में बड़ा हादसा, सिंगरौली में खदान धंसने से दो बच्चियों समेत तीन की मौत

विज्ञापन

इसी बात को लेकर उसे कई बार समझाया गया था. पढ़ाई पर असर पड़ता देख परिवार वालों ने उसका मोबाइल फोन छीनकर रख लिया था. सोमवार को अंश के माता-पिता तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने घर से बाहर गए थे.

जब घर लौटे तो अंश कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला. जिसके बाद अंश को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के मामा का कहना है कि पिछले महीने गेम टास्क में 28 हजार रुपए अंश के दादा के अकाउंट से कट गए थे, तभी हमने अंश को समझाया पता चला कि वो गेम में फंसा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें;पेट दर्द का इलाज कराने पहुंचे नेताजी, जांच में निकली बच्चेदानी, रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola