मप्र के जबलपुर में अजीबो गरीब आदेश देखने को मिला है। अंजुमन इस्लामिया प्राइवेट स्कूल में रविवार की जगह जुमा यानी शुक्रवार को छुट्टी देने का आदेश दे दिया गया है। इस आदेश के बाद बवाल शुरू हो गया है। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने इसे तुगलकी फरमान बताते हुए कलेक्टर से शिकायत की है। बीजेपी ने फरमान वापस लेने की चेतावनी दी है। हालांकि विवाद होने से स्कूल प्रबंधन बैक फुट पर आ गया।
दरअसल जबलपुर के मालवीय चौक इलाके में सालों से संचालित अंजुमन इस्लामिया इंग्लिश मीडियम स्कूल की तरफ से नए सत्र को लेकर एक नया आदेश जारी किया है। जिसमें लिखा है कि नए सत्र 2025-26 से स्कूल शुक्रवार को बंद रहेगा और रविवार को खुलेगा। ये मैसेज स्कूल प्रबंधन के ग्रुप में जुड़े बच्चों के अभिभावकों के मोबाइल पर भेजे गए हैं।
यह भी पढ़ें: प्रेम संबंध की वजह से मिली तालिबानी सजा, बिना कपड़ों के शख्स को गांव में घुमाया; 7 लोग गिरफ्तार
स्कूल प्रबंधन ने दी सफाई
विवाद होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने अपना फैसला बदल दिया है। अंजुमन इस्लामिया प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अन्नू अनवर ने कहा कि अंजुमन में 6 स्कूल चलते हैं जिनमें शुरू से ही जुमे की छुट्टी रहती थी, जबकि रविवार को आधा दिन स्कूल लगता था, लेकिन बडा ताल के अंजुमन इस्लामिया स्कूल में रविवार को छुट्टी रहती थी। शुक्रवार को स्कूल में कम बच्चे आते थे, जुमे को छुट्टी रखने का मीटिंग में तय किया था, लेकिन अब हमने तय किया है कि हम इस आदेश को निरस्त करते हैं।
अध्यक्ष अनवर ने कहा कि हमने सिर्फ बच्चों के भविष्य बच्चों के हित में ये निर्णय पहले लिया था, लेकिन अब हम शुक्रवार को स्कूल लगाएंगे और रविवार को छुट्टी रखेंगे। कहा कि 10 महीने पहले आदेश निकला था लेकिन किसी ने आपत्ति नही जताई, अब किसी को शिकायत है तो हमे फैसला बदल रहे हैं
क्या बोले जिम्मेदार?
जबलपुर के जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि अंजुमन इस्लामिया प्रबंधन के बाकी स्कूलों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी, प्रबंधन की नियमावली को समझने के बाद जांच कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: लड़की को भगा लेने पर लड़के को दी तालिबानी सजा, आगरा में पंचों ने सुनाया अजीबोगरीब फरमान
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
1 day agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
1 day agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
2 days agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
2 days agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
2 days agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
3 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
3 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
3 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines