प्रेम संबंध की वजह से मिली तालिबानी सजा, बिना कपड़ों के शख्स को गांव में घुमाया; 7 लोग गिरफ्तार

गुजरात के साबरकांठा जिले में प्रेम संबंध के चलते युवक को अगवा कर तालिबानी सजा दी गई। उसे नग्न कर पीटा गया और वीडियो वायरल किया गया। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Gujarat Police

Gujarat News :  गुजरात में एक शख्स को प्रेम संबंध की वजह से तालिबानी सजा मिली है। शख्स को पहले अगवा किया गया, फिर उसके कपड़े निकाले गए और गांव भर में घुमाया गया। इतना ही नहीं, इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया, जिसे बाद में वायरल कर दिया गया। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

मामला गुजरात के साबरकांठा जिले के इडर में जादर पुलिस स्टेशन इलाके का बताया जा रहा है। यहां एक शख्स को प्रेम संबंध की वजह से तालिबानी सजा दी गई। शख्स को नग्न करके मारा-पीटा गया और फिर नग्न स्थिति में उसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पहले अगवा किया, फिर की मारपीट

11 मार्च की शाम इडर के चडासना गांव के पास स्थित कोल्ड स्टोरेज से एक युवक को नानी वडोल गांव के लोगों ने अगवा कर लिया और फिर नग्न अवस्था में उसके साथ मारपीट की। जब वायरल वीडियो जिले के पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा, तो उन्होंने जांच के आदेश दिए। अब पीड़ित का बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की जांच में क्या सामने आया?

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि प्रेम संबंध के चलते ही युवक को तालिबानी सजा दी गई है। इस युवक का चक्कर नानी वडोल गांव की शादीशुदा महिला से था, जिसके पति को इसकी जानकारी हो गई थी। इसके बाद उसने कुछ करीबी लोगों की मदद से युवक का अपहरण किया और अपने गांव लाकर उसे नंगा कर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद नंगा घुमाया और माफीनामा लिखवाया।

विज्ञापन

हालांकि, पुलिस के संज्ञान में मामला आते ही तीन अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एट्रॉसिटी एक्ट के तहत अपहरण और मारपीट की शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ