इंदौर के डॉलर मार्केट को चोरों ने बनाया अपना निशाना... लाखों के मोबाइल लेकर हुए फरार

Indore News, Dollar Market, Crime News, Hindi News
विज्ञापन

Indore Dollar Market theft incident: इंदौर शहर में लगातार चोरी की वारदात सामने आ रही हैं। चोरों के मन में पुलिस का खौफ बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण एमजी रोड थाना क्षेत्र में देखने को मिला,जहां थाने से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने मोबाइल दुकान को अपना निशाना बनाया और लाखों से ज्यादा के मोबाइल चोरी कर ले गया।

दरअसल चोरी की यह वारदात एमजी रोड थाना क्षेत्र की है जहां पर डॉलर मार्केट स्थित मोबाइल की दुकान पर चोरों ने कल रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। देर रात चोर एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित डॉलर मार्केट के पीछे के गेट से घुसे गये। इस दौरान चोरों ने डॉलर मार्केट की 20 से ज्यादा दुकानों के ताले चेक किये। कमजोर ताला मिलने पर एक मोबाइल की दुकान को निशाना बना लिया।

विज्ञापन

दुकान के मालिक ने सीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिए हैं। जिसमें साफ तौर पर चोर रात के 2.30 बजे करीब दुकान में प्रवेश करते दिख रहे है। दुकान से गायब हुए एंड्राइड मोबाइलों की कीमत लाखों से ज्यादा  बताई जा रही है। जब चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को देखा, तो कैमरे के तार भी तोड़ दिए, ताकि उसमें वह कैद न हो सके फिलहाल एमजी रोड थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ