Jaivilas Palace: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज ग्वालियर के दौरे पर हैं। यहां करीब 450 करोड़ की लागत से प्रस्तावित विजया राजे सिंधिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन और एयरपोर्ट के विस्तार कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद अमित शाह एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
अभी पढ़ें – चिकित्सा शिक्षा में आज से शुरू हो रहा है नया अध्याय, पहली बार हिन्दी में कराई जाएगी डॉक्टरी की पढ़ाई
जनसभा को संबोधित करने के बाद अमित शाह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल ‘जयविलास पैलेस’ जाएंगे। यहां अमित शाह करीब 90 मिनट तक रहेंगे। शाही महल की खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती है। तस्वीरों के जरिए आपको दिखाते हैं कि सिंधिया राजघराने का शाही महल अंदर से कैसा दिखता है।
सिंधिया राजघराने का शाही महल जयविलास पैलेस करीब 40 एकड़ यानी 12 लाख स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। मराठा राजा श्रीमंत जयाजी राव सिंधिया ने इसे 1874 में बनवाया था।
उस दौरान इस महल के निर्माण पर एक करोड़ रुपये का खर्च आया था। अब इसकी कीमत 4 हजार करोड़ रुपए के आस-पास है। इस शाही महल में 400 कमरे हैं।
400 कमरों में से 40 को म्यूजियम में कन्वर्ट किया गया है। 1964 में पैलेस के जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम वाले हिस्से को आम जनता के लिए खोला गया था।
बलुआ पत्थर में निर्मित और शानदार सफेद रंग में चित्रित तीन मंजिला महल प्रसिद्ध वास्तुकार लेफ्टिनेंट-कर्नल सर माइकल फिलोस द्वारा डिजाइन किया गया था, जिसे मुखेल साहिब के नाम से भी जाना जाता है।
संग्रहालय सिंधिया परिवार की शाही गाड़ी सिल्वर बग्गी जैसी विशाल मूल्यवान वस्तुओं से भरा है, जिसे माधो राव सिंधिया के शासन के दौरान 19 वीं शताब्दी के अंत में बनाया गया था। यह लकड़ी और धातु के फ्रेम पर आधारित है और इस पर 50 किलोग्राम चांदी है।
शाही सिल्वर बग्गी को अभी भी महत्वपूर्ण समारोहों में प्रयोग की जाती है जैसे दशहरा पूजा और शाही शादियां जो इसे धार्मिक और शुभ महत्व की वस्तु बनाती हैं।
जयविलास महल के म्यूजियम में दो बड़े झूमर लगे हैं। कहा जाता है कि इन झूमर का वजन 3000 किलोग्राम से ज्यादा है। कहा जाता है कि 10 हाथियों को छत पर चढ़ा कर मजबूती देखी गई थी जिसके बाद इन झूमरों को लटकाया गया था।
जयविलास महल के म्यूजियम में चांदी की रेल भी है, जिसकी पटरी खाने के टेबल पर लगी हैं। स्पेशल गेस्ट के आने पर ये चांदी की ट्रेन खाना परोसती है।
अभी पढ़ें – Digital Banking Units: पीएम मोदी आज 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स का उद्घाटन करेंगे, मिलेंगी ये सेवाएं
आम जनता के लिए शाही पैलेस में घूमने का टिकट 150 रुपये प्रति व्यक्ति है जबकि विदेशी नागरिकों के लिए टिकट की कीमत 800 रुपये है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
4 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines