MP Politics: 25 मार्च का दिन मध्य प्रदेश की राजनीति में अहम माना जा रहा है। क्योंकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 मार्च को कमलनाथ के गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा के दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह के दौरे को लेकर बीजेपी के सभी दिग्गज तैयारियों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी लगातार छिंदवाड़ा का दौरा कर चुके हैं। वहीं अब सीएम शिवराज ने अमित शाह के छिंदवाड़ा दौरे के लेकर बड़ा बयान दिया है।
अमित शाह राजनीतिक रणनीतिकार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जब अमित शाह के दौरे के छिंदवाड़ा दौरे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘हारी हुई सीटों पर बीजेपी का फोकस बना हुआ है। इसलिए कल गृहमंत्री अमित शाह छिंदवाड़ा के दौरे पर आ रहे हैं। 2019 में मध्य प्रदेश में हम केवल एक सीट हारें थे। इसलिए हारी हुई सीटों को इस बार कसर नहीं छोड़ेंगे, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छिंदवाड़ा में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और उन्हें टिप्स देंगे। क्योंकि उनको राजनीतिक रणनीतिकार माना जाता है, उनकी बेहतर प्लानिंग से बीजेपी को फायदा होगा।’
और पढ़िए – Rahul Gandhi की संसद सदस्यता रद्द होने पर CM शिवराज का बयान, कही बड़ी बात
छिंदवाड़ा सीट पर BJP को मिली थी हार
दरअसल, छिंदवाड़ा एमपी की 29 लोकसभा सीटों में से एक मात्र वो सीट हैं जहां 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीती थी। बाकी 28 सीट बीजेपी के पास हैं, कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा से कांग्रेस से सांसद हैं। तो वहीं 2018 के विधानसभा चुनाव में छिंदवाड़ा जिले की 7 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। इतना ही नहीं हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भी छिंदवाड़ा से कांग्रेस का मेयर ही बना। इसलिए छिंदवाड़ा को कांग्रेस और कमलनाथ का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है।
BJP का छिंदवाड़ा पर फोकस
छिंदवाड़ा सीट पर बीजेपी का फोकस ऐसे ही नहीं बना है। बल्कि 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां बीजेपी को नई उम्मीद जगी है। छिंदवाड़ा सीट पर अब तक कांग्रेस हर लोकसभा चुनाव में बड़े मार्जिन से लगातार चुनाव जीतती आ रही है। लेकिन 2019 में बीजेपी ने यहां आदिवासी चेहरे और पूर्व विधायक नथनशाह कवरेती पर दांव लगाया था। जिन्होंने कांग्रेस की जीत का अंतर 35 हजार पर सीमित कर दिया था। ऐसे में बीजेपी का फोकस इसलिए छिंदवाड़ा पर हैं कि अगर यह पहले से रणनीति तैयार की जाए तो छिंदवाड़ा सीट भी जीती जा सकती है। यही वजह हैं कि अमित शाह खुद छिंदवाड़ा पर फोकस कर रहे हैं।
और पढ़िए – CM शिवराज ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, ‘ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, कहीं भी कुछ भी कह देते हैं’
कमलनाथ छिंदवाड़ा से बने 9 बार सांसद
दरअसल, छिंदवाड़ा से कमलनाथ 9 बार से सांसद रहे हैं। अब उनके बेटे सांसद हैं। इसके अलावा छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर कमलनाथ संसद पहुंचे थे। वह फिलहाल छिंदवाड़ा से ही विधायक हैं। छिंदवाड़ा का विकास माडल के नाम पर ही कमलनाथ ने 2018 में चुनाव प्रचार किया था। यहीं वजह है कि बीजेपी ने 2019 लोकसभा चुनाव में हारी हुई 160 सीटों में से एक छिंदवाड़ा सीट की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को दी है। गिरिराज सिंह यहां लगातार दौरे कर चुके हैं। जबकि अब अमित शाह आ रहे हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश की राजनीति फिलहाल गर्माई हुई है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines