हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

लोकसभा चुनाव को लेकर ग्वालियर के दौरे पर अमित शाह, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल

Amit Shah Gwalior Visit: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर दौरे पर जा रहे हैं। ग्वालियर में वह बीजेपी क्लस्टर मेंबर्स की मीटिंग लेंगे। वह विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को कांग्रेस से मिली कड़ी चुनौती की काट भी निकालेंगे। यहां जानिए शाह के ग्वालियर दौरे से जुड़ी खास बातें।

विज्ञापन
अमित शाह ने गांधीनगर सीट से भरा नामांकन।

Amit Shah Gwalior Visit: मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की न्याय यात्रा से पहले गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर के दौरे पर जा रहे हैं। कहा जा रहा है, ये दौरा बेहद अहम है। अमित शाह लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन में कसावट के लिए जा रहे हैं। ग्वालियर में वह बीजेपी क्लस्टर मेंबर्स की मीटिंग लेंगे। जिसमें मुरैना, भिंड, ग्वालियर और गुना संसदीय क्षेत्र के 400 से अधिक नेता और कार्यकर्ताओं को संवाद के लिए बुलाया गया है। वहीं शाह के दौरे पर कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी की यात्रा से बीजेपी घरबाई हुई है इसलिए अमित शाह ग्वालियर जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के किसान ने खेतीबाड़ी छोड़ शुरू किया फार्मिंग से ही जुड़ा एक बिजनेस, आज कमा रहा लाखों रुपये

क्लस्टर मेंबर्स की बैठक लेंगे अमित शाह

विधानसभा चुनाव की तर्ज पर गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव की कमान संभाल ली है। अमित शाह ग्वालियर के दौरे पर 25 फरवरी को जाने वाले हैं। सबसे पहले, वो ग्वालियर बीजेपी के क्लस्टर मेंबर्स की बैठक लेंगे। जिसमें ग्वालियर-चंबल लोकसभा की चारों लोकसभा सीटों की प्रबंध समितियों की बैठक होगी। अमित शाह का पूरा फोकस लोकसभा चुनाव में वही रणनीति होगीं, जो उन्होनें विधानसभा चुनाव में अपनाई थी।

बीजेपी सांसद विवेक शेजवलकर ने हाल ही में कहा कि इस बार 370 का नारा है। प्रदेश की 29 और ग्वालियर-चंबल की चार सीटें बीजेपी के खाते में ही होंगी।

शाह के ग्वालियर दौरे से जुड़ी खास जानकारी

  • ग्वालियर-चंबल लोकसभा क्लस्टर की चारों लोकसभा सीटों को लेकर रणनीति तैयार होगी।
  • चारों जगहों की प्रबंध समितियों के साथ शाह मंथन करेंगे।
  • मुरैना, भिंड, ग्वालियर और गुना संसदीय क्षेत्र के 400 से अधिक नेता और कार्यकर्ताओं को संवाद के लिए बुलाया गया।
  • अमित शाह विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को कांग्रेस से मिली कड़ी चुनौती की काट निकालेंगे।

अंचल की चार लोकसभा सीट में बीजेपी 17 और कांग्रेस 15 विधानसभा सीट पर काबिज है। शाह इसपर विधानसभा वार प्लान बनाएंगे।

यह भी पढ़ें: MP के नगरीय निकाय हुए डिजिटलाइज, शिकायत-रिपोर्ट करने से लेकर प्रॉपर्टी टैक्स तक जमा होंगे ऑनलाइन

शाह के MP दौरे को लेकर कांग्रेस का वार

वहीं शाह के ग्वालियर सहित MP दौरे को लेकर कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा से घबराकर बीजेपी ने अमित शाह का कार्यक्रम बनाया है लेकिन इस बार शाह का कोई भी प्लान काम नहीं आने वाला है। कांग्रेस अंचल में सबसे ज्यादा मजबूत है और चुनाव में जनता एक बार फिर कांग्रेस के साथ खड़ी होगी।

गौरतलब है कि गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर कांग्रेस खास रणनीति में जुटी है क्योंकि राहुल गांधी की न्याय यात्रा 2 मार्च को राजस्थान से मध्य प्रदेश में एंटर करने वाली है। सबसे पहला जिला मुरैना, ग्वालियर रहेगा। इसके बाद यात्रा आगे का सफर करेगी लेकिन उससे पहले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के जरिए, बीजेपी का फोकस राहुल की न्याय यात्रा को सीधे चुनौती देना नजर आ रहा है। हालांकि बीजेपी कहती है कि जहां-जहां, राहुल गांधी की यात्रा जाती है, उसके परिणाम बीजेपी के लिए फायदेंमद सबित होते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें