ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई ने सोमवार को भोपाल की विशेष अदालत में करीब 1,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. मामले में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और उनकी मां व सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया है. सीबीआई ने दोनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है, जबकि दहेज की मांग और संभावित दहेज हत्या के पहलुओं की जांच फिलहाल जारी है.
जांच एजेंसी के मुताबिक, समर्थ और गिरिबाला ने कथित तौर पर ट्विशा को लगातार मानसिक प्रताड़ना दी. सीबीआई का आरोप है कि इस कथित उत्पीड़न के चलते ट्विशा ऐसी स्थिति में पहुंच गईं, जिसके कारण उन्होंने अपनी जान दे दी.
पूर्व मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा की शादी समर्थ सिंह से हुई थी. शादी के करीब पांच महीने बाद 12 मई को वह भोपाल स्थित अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थीं. हाई-प्रोफाइल मामले की जांच के दौरान सीबीआई ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की, जिसके बाद अब अदालत में आरोपपत्र पेश किया गया है.
मौत से कुछ मिनट पहले भेजा था भाभी को मैसेज
सीबीआई की चार्जशीट में ये खुलासा हुआ है कि ट्विशा शर्मा ने आत्महत्या से कुछ समय पहले अपनी भाभी को एक मैसेज भेजा था. इसमें उन्होंने पति से अपना बचा हुआ सामान ले जाने के लिए कहा था. मैसेज में ट्विशा ने लिखा था कि सामान अगले दिन ले जाए और फिलहाल उसे शांति से मरने दिया जाए. जांच एजेंसी के मुताबिक, यह संदेश मौत से पहले की घटनाओं और उनके कथित मानसिक उत्पीड़न की जांच में अहम कड़ी है.
चार्जशीट के अनुसार, 12 मई 2026 की रात करीब 9:36 बजे 34 साल की पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा ने ये मैसेज भेजा था. सीबीआई का आरोप है कि पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के साथ शादी के शुरुआती छह महीनों के दौरान ट्विशा को कथित घरेलू और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा. एजेंसी ने इसी आधार पर दोनों के खिलाफ क्रूरता, आत्महत्या के लिए उकसाने और साझा इरादे से जुड़े अपराधों के तहत धाराएं लगाई हैं.
जांच अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. सीबीआई को ट्विशा और समर्थ के मोबाइल फोन की विस्तृत फोरेंसिक जांच से जुड़ी जानकारी जुटानी बाकी है. इसके अलावा भोपाल स्थित गिरिबाला सिंह के घर के सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी जांच एजेंसी को मिलने का इंतजार है. सीबीआई को उम्मीद है कि इन डिजिटल साक्ष्यों से 12 मई की रात की घटनाओं की स्थिति साफ हो सकती है. आरोप है कि इसी रात ट्विशा ने जिम्नास्टिक्स की रस्सी का इस्तेमाल कर फांसी लगाकर जान दे दी थी.
पोस्टमॉर्टम में भी सामने आई आत्महत्या की बात
चार्जशीट में कहा गया है कि दिल्ली एम्स में हुए पोस्टमॉर्टम और मेडिकल बोर्ड की राय में मौत को आत्महत्या माना गया. मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, मौत का कारण दम घुटना था जो मरने से पहले फांसी लगाने से हुआ था. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ट्विशा के शरीर पर ऐसी चोटें नहीं मिलीं, जिनसे मौत से पहले मारपीट या हाथापाई होने का कोई संकेत हो.
मेडिकल बोर्ड ने भी पोस्टमॉर्टम में फांसी को लेकर सहमति जताई है. रिपोर्ट के मुताबिक, फांसी लगाने के लिए छल्ले वाली जिम्नास्टिक बेल्ट का इस्तेमाल किया गया था. सीबीआई की जांच अब उन परिस्थितियों पर केंद्रित है, जिनके बीच ट्विशा ने यह कदम उठाया और मौत से पहले भेजे गए संदेश के पीछे क्या घटनाक्रम था.
ट्विशा ने मौत से पहले माता-पिता और भाभी से की थी बात
भोपाल की स्पेशल कोर्ट में सोमवार को दाखिल सीबीआई की चार्जशीट में ट्विशा की मौत से पहले के घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया गया है. जांच के मुताबिक, आत्महत्या से कुछ मिनट पहले ट्विशा ने अपने आईफोन से अपनी भाभी राशि अब्रोल को मैसेज किया था. इससे पहले उस शाम ट्विशा और उसके मायके वालों के बीच कई फोन कॉल हुईं. सीबीआई के मुताबिक, भाभी को भेजा गया मैसेज उसका आखिरी टेक्स्ट साबित हुआ.
डिजिटल रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि संपर्क का सिलसिला शाम करीब 7:51 बजे शुरू हुआ. इस दौरान ट्विशा ने राशि को फोन कर बताया कि समर्थ उस पर चीनी शेयर बाजार में 20 लाख रुपये निवेश ट्रांसफर करने का दबाव डाल रहा था. ट्विशा ने समर्थ को निवेश ट्रांसफर करने के लिए मना कर दिया था.
34 से ज्यादा बार फोन करने की कोशिश
चार्जशीट के अनुसार, उस रात दोनों परिवारों के बीच 34 से अधिक बार फोन के जरिए संपर्क करने की कोशिश हुई. ट्विशा की मां भी लगातार समर्थ और उसकी मां गिरिबाला सिंह से बात कर मामले में दखल देने और स्थिति संभालने की कोशिश कर रही थीं. रात करीब 9:20 बजे हालात और तनावपूर्ण हो गए.
चार्जशीट के मुताबिक, ट्विशा ने रोते हुए अपनी भाभी को फोन किया और बताया कि पीठ में दर्द होने के कारण उसने समर्थ से अलग कमरे में सोने को कहा था. आरोप है कि इस बात पर समर्थ गुस्से में आ गया और हिंसक व्यवहार करने लगा। इसी दौरान फोन कट गया. इसके करीब नौ मिनट बाद, रात 9:29 बजे राशि ने ट्विशा को दोबारा कॉल किया. इस बार फोन उठने पर दूसरी तरफ से केवल ट्विशा के रोने और सिसकने की आवाज सुनाई दी. कुछ ही देर में कॉल फिर डिस्कनेक्ट हो गया. सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक, रात 9:36 बजे ट्विशा ने राशि को अपना आखिरी मैसेज भेजा. इसमें उसने लिखा था, ‘उससे कहो कि अपनी पत्नी का बचा-खुचा सामान ले जाए. लेकिन कल. अभी मुझे शांति से मरने दो.’
पिता से की थी पति की शिकायत
घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के मुताबिक, रात 9:40 मिनट पर ट्विशा अकेले छत की तरफ जाती दिखाई दी. इसके एक मिनट बाद, रात 9:41 बजे उसने वॉट्सऐप के जरिए अपने पिता को आखिरी बार फोन किया. चार्जशीट में दावा किया गया है कि इस बातचीत के दौरान ट्विशा रो रही थी. उसने अपने पिता से शिकायत की और कहा कि समर्थ का व्यवहार बेहद हिंसक हो गया है. साथ ही उसने अपने परिवार से तुरंत भोपाल आने की बात कही थी. करीब 10:05 बजे उन्होंने अपनी मां से भी बात की थी. इसके बाद परिवार की ओर से लगातार फोन किए गए, लेकिन जवाब नहीं मिला. CCTV के अनुसार, रात करीब 10:23 बजे समर्थ और उनकी मां गिरिबाला सिंह को छत की ओर जाते देखा गया था.
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines