हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MP विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी AAP, आम आदमी पार्टी के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं

विज्ञापन
Aam Aadmi Party

AAP: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने भी मध्य प्रदेश में कमर कस ली है। नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को अच्छी खासी सफलता मिली थी। जिसके बाद से ही आप पार्टी मध्य प्रदेश में एक्टिव हैं।

आप ने एमपी को चार जोनों में बांटा

आप पार्टी ने मध्य प्रदेश को चार जोनों में बांट दिया है। इसी कड़ी में ग्वालियर चंबल संभाग की जिम्मेदारी। पंजाब से विधायक और प्रदेश सह प्रभारी शैरी कलशी को दी गयी। शैरी कलशी ने ग्वालियर पहुंचकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की है। साथ ही विधानसभा सम्मेलनों में हिस्सा लिया।

जल्द ही टिकट वितरण पर होगा काम 

आप विधायक शैरी कलशी ने कहा की सत्ता बनाने वाले और सत्ता गिराने वाले जनता होती है। ग्वालियर में आकर यह महसूस हुआ है कि अंचल के लोग एक सूरज की किरण के रूप में अरविंद केजरीवाल जी की तरफ देख रहे हैं। टिकट वितरण को लेकर कहा कि जो भी कार्यकर्ता लीडरशिप क्वालिटी है उन लोगों को जल्द से जल्द आगे करना शुरू करेंगे।

विज्ञापन

आप के दरवाजे सभी के लिए खुले

वहीं बीजेपी कांग्रेस के बागी चेहरों पर क्या आम आदमी पार्टी की नजर है इसको लेकर कहा कि इसका जवाब आने वाले समय में ही दिया जा सकता है। लेकिन फिर भी आम आदमी पार्टी के लिए सभी लोगों के दरवाजे खुले हुए हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी 230 सीटो पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी।

इंदौर पहुंचे मनजिंदर सिंह लालपूरा

वहीं इंदौर पहुचे आम आदमी पार्टी पंजाब के विधायक और मध्य प्रदेश के सहप्रभारी मनजिंदर सिंह लालपूरा ने बयान दिया कि भाजपा और कांग्रेस के कई नेता आप पार्टी के संपर्क में है। इनमें से कई लोगों का पार्टी में आने का इशारा भी मिल चुका है। समय आने पर खुलासा होगा। लालपूरा ने दावा किया है कि इस बार मध्य प्रदेश में बदलाव की हवा चल रही है और जनता के सामने आप पार्टी सबसे बड़ा विकल्प है। आप पार्टी ने जो पंजाब और दिल्ली में वादे किए थे उन्हें निभाया है।

विज्ञापन

230 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार 

मध्यप्रदेश में भी जो भी वादा आप पार्टी करेगी उसे पूरा करेगी। आप पार्टी के सभी 230 विधानसभा पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। लगातार मतदाताओं से संपर्क किया जा रहा है। संगठन का ब्लॉक स्तर तक गठन किया जा रहा है। हांलाकि लालपूरा हिंदुत्व और द केरला स्टोरी के मुद्दें पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola