छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से अब तक 11 बच्चों की मौत हो चुकी है. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रेसनोट में दी गई है. वहीं, इस मामले को लेकर सीएम यादव भी कड़ा रूख अपना रहे हैं. उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
सीएम ने किया सहायता राशि का ऐलान
सीएम मोहन यादव ने कफ सिरप के कारण मृत बच्चों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. इसके साथ ही बच्चों के इलाज का खर्चा भी राज्य सरकार खुद उठाएगी.
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड्रिफ कफ सिरप के कारण बच्चों की हुई मृत्यु अत्यंत दुखद है. कोल्ड्रिफ कफ सिरप की जांच रिपोर्ट आने पर मध्यप्रदेश में इस सिरप की बिक्री को पूर्णता प्रतिबंधित कर दिया गया है. वहीं, प्रदेश में अभियान के तौर पर छापामारी कर कोल्ड्रिफ सिरप को जब्त किया जा रहा है.
जांच नमूने पाए गए अमान्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा की घटना संज्ञान में आने पर कोल्ड्रिफ सिरप के सैम्पल जांच के लिए भेज गए थे. शनिवार की सुबह जांच रिपोर्ट में नमूने अमान्य पाए गए हैं. इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोल्ड्रिफ सिरप के विक्रय को पूरे प्रदेश में प्रतिबंधित कर दिया गया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तर पर भी इस मामले में संयुक्त जांच टीम बनाई गई है. दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
यह भी पढ़ें- कफ सिरप पीने से अब तक 12 बच्चों की मौत, जहरीली दवा से छिंदवाड़ा-राजस्थान में कहर
जांच में पाई गई 48.6% डाइएथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा
तमिलनाडु के औषधि नियंत्रक द्वारा कोल्ड्रिफ सिरप को ‘नॉट ऑफ स्टैण्डर्ड क्वालिटी (एनएसक्यू)’ घोषित किया गया है. शासकीय औषधि विश्लेषक, औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, चेन्नई के परीक्षण अनुसार इस सिरप में डाइएथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा 48.6% पाई गई है, जो एक जहरीला तत्व है और स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से हानिकारक है. जिला छिंदवाड़ा से बच्चों की मृत्यु की घटनाओं के बाद इस औषधि की संदिग्ध भूमिका को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में कठोर कदम उठाए गए हैं.
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
5 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
10 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
10 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
10 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
12 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
16 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines