---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

MP News: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया लीक हुए डैम का निरीक्षण, कहा- प्रदेश में आई भ्रष्टाचार की बाढ़

धार: मध्यप्रदेश के धार स्थित कारम डैम में हुए लीकेज का मामला लगातार तुल पकड़ रहा है। इस मामले में जहां एक तरफ सरकार द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है और डैम की जल्द से जल्द मरम्मत के प्रयास किए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों द्वारा शिवराज सरकार को घेरा जा […]

---विज्ञापन---

धार: मध्यप्रदेश के धार स्थित कारम डैम में हुए लीकेज का मामला लगातार तुल पकड़ रहा है। इस मामले में जहां एक तरफ सरकार द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है और डैम की जल्द से जल्द मरम्मत के प्रयास किए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों द्वारा शिवराज सरकार को घेरा जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने डैम का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से बातचीत भी की। पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार की बाढ़ आई हुई है।

प्रभावितों को तुरंत मिलना चाहिए मुआवजा – कमलनाथ

डैम का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने स्थिति का अच्छे से जायजा लिया और उसके बाद धार स्थित एक निजी होटल में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। यहां पर उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से भी मुलाकात की। पीड़ितो ने कमलनाथ को बताया कि इस डैम के टूटने से उनका पूरा जीवन अस्त व्यस्त हो गया है और उनके खेती की ज़मीन पर भी मिट्टी जम गई है जिसके कारण अब उस पर ठीक से खेती भी नहीं होगी। वहीं कमलनाथ ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द पीड़ितो को मुआवजा उपलब्ध कराना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार को स्थित को देखते हुए चौगुना मुआवजा प्रदान करना चाहिए।

मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार की बाढ़ आई हुई है- कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की बाढ़ आई हुई है। प्रदेश में फैली भ्रष्टाचार की दीमक हर किसी को प्रभावित कर रही है और कई योजनाएं इसीलिए रुकी हुई है क्योंकि दलाली का सौदा पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने ये भी कहा कि आज मिट्‌टी का डैम देखकर आश्चर्य हुआ। पता नहीं प्रदेश में ऐसे कितने डैम बने हैं। डैम ने प्रभावितों को जिंदगीभर के लिए बर्बाद कर दिया।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 16, 2022 02:58 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola