Madhya Pradesh: शराबी की ठेके कर्मचारियों ने पीट-पीटकर की हत्या, परिजनों ने किया चक्काजाम

हत्या

हत्या

विज्ञापन

ग्वालियर: मध्यप्रदेश में क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के ग्वालियर से एक हत्या की खबर सामने आई है। दरअसल शहर में शराब की दुकान पर पहुंचे एक शराबी की ठेका कर्मचारियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के यादव धर्मकांटे की है। घटना उस वक्त हुई, जब शहर में पुलिस हाई अलर्ट पर थी।

शराब की दुकान और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में हत्या की वारदात कैद हुई है। कत्ल के बाद हत्या करने वाले भाग गए।मृतक के परिजन ने उसके शव को सडक़ पर रखकर ठेकेदार और उसके कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisment

शराब पीने गया था युवक वापस लौटी सिर्फ लाश

दरअसल हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू ग्रेसिम विहार कॉलोनी निवासी 48 साल के श्याम शिवहरे की हत्या की गई है। श्याम शिवहरे को शराब की लत थी। यादव धर्मकांटे की शराब की दुकान पर अक्सर शराब पीने जाता था। वह शनिवार को दोपहर के वक्त शराब की दुकान पर गया था, लेकिन वहां से जिंदा वापस नहीं लौटा। दुकान स्टाफ ने उसे पीट पीट कर मार डाला। श्याम को क्यों मारा इसकी वजह सामने नहीं आई है। दुकान और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट और हत्या करने की घटना कैद हुई है।

परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम, पुलिस ने किया केस दर्ज

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और मृतक के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ