Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में जा रही बस हादसे की शिकार, 20 से ज्यादा महिलाएं घायल

विपिन श्रीवास्तव, श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक बस हादसे की शिकार हो गई। बस में महिलाएं समेत अन्य यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 20 महिलाएं घायल हुईं हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Sep 17, 2022 18:11

विपिन श्रीवास्तव, श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक बस हादसे की शिकार हो गई। बस में महिलाएं समेत अन्य यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 20 महिलाएं घायल हुईं हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने श्योपुर जा रहीं थीं।

जिले के कराहल में स्वयं सहायता समूह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां पीएम मोदी भी पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिवपुरी जिले से महिलाओं से भरी एक बस जा रही थी। अचानक बस रास्ते में अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकरा गई जिसमें करीब 20 महिलाएं घायल हो गईं।

---विज्ञापन---

बता दें कि पीएम मोदी के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आमंत्रित किया गया था जिनके आने-जाने के लिए बस की व्यवस्था भी की गई थी। शिवपुरी जिले के ग्राम खोरगार और खरईवाद से भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भरकर बस से ले जाया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि जाम के हालात बनने के कारण बसें कार्यक्रम के समय पर नहीं पहुंच पा रही थीं। इसी के चलते बस को वापस लौटाने का फैसला लिया गया। चालक बस को वापस खरईवाद गांव की ओर ले जा रहा था, तभी खोरगार की पुलिया पर बस अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 17, 2022 06:11 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.