लखनऊ: भारी बारिश के चलते लखनऊ में बड़ा हादसा हो गया है। राजधानी के हजरतगंज इलाके में एक दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। उधर, घटना की जानकारी के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, घटना हजरतगंज के दिलकुशा कॉलोनी की है। बता दें कि लखनऊ में पिछले कुछ घंटों से लगातार बारिश हो रही है। राजधानी के अलावा प्रदेश में भारी बारिश के कारण तबाही मची हुई है। कई जिलों में जगह-जगह पर जलभराव की खबरें आ रही हैं। भारी बारिश से हुई तबाही को देखते हुए लखनऊ और झांसी में 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी या प्राइवेट स्कूलो में बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है।

विज्ञापन

सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सीनियर अधिकारियों को मौके पर पहुंचने को कहा है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की है और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन

यूपी में कहां कितनी बारिश

पिछले 24 घंटे में गोरखपुर जिले में 158 मिलीमीटर, देवरिया जिले में 107.5, महराजगंज में 90, बस्ती में 83.8, सिद्धार्थनगर जिले में 70.2, संतकबीरनगर में 52 और कुशीनगर में 27.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन

गोरखपुर में 10 साल का रिकार्ड टूटा

मौसम विभाग के मुताबिक, गोरखपुर में पिछले 24 घटों में हुई बारिश ने पिछले 10 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस दौरान 158 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं, संतकबीरनगर जिले के कई स्कूलों में जलभराव की खबरें हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ