PM Modi Birthday: दिल्ली के रेस्टोरेंट में '56 इंच मोदी जी' थाली, 40 मिनट पर खत्म करने पर मिलेंगे 8.5 लाख रुपये

56 inch Modi Ji Thali

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली के एक रेस्तरां ने खास तैयारी की है। पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर 17 सितंबर को इस रेस्तरां में एक विशेष ‘थाली’ परोसी जाएगी, जिसका नाम ’56 इंच मोदी जी’ थाली रखा गया है।

कनॉट प्लेस स्थित ARDOR 2.1 रेस्तरां में 56 आइटम वाले बड़े आकार की थाली पेश की जाएगी, जिसमें ग्राहक के पास वेज और नॉन-वेज खाने का विकल्प होगा। रेस्टोरेंट के मालिक सुमित कलारा ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, “मैं पीएम मोदी का बहुत सम्मान करता हूं, वह हमारे देश का गौरव हैं और हम उनके जन्मदिन पर कुछ अनोखा उपहार देना चाहते हैं, इसलिए हमने इस भव्य थाली को लॉन्च करने का फैसला किया, जिसका नाम हमने ’56 इंच’ रखा है।

सुमित ने बताया कि हम उन्हें यह थाली उपहार में देना चाहते हैं और चाहते हैं कि वह यहां आकर खाएं। लेकिन, सुरक्षा कारणों से ऐसा शायद हो नहीं सकता है, इसलिए यह उनके उन सभी प्रशंसकों के लिए है जो उनसे बहुत प्यार करते हैं। उनके प्रशंसकों से अनुरोध है कि वे यहां आएं और थाली का आनंद लें।

इनाम भी जीतने का मिलेगा मौका

सुमित कलारा ने बताया कि हमने इस थाली के साथ कुछ पुरस्कार रखने का फैसला किया है। यदि कोई भी 40 मिनट में इस थाली को खत्म कर देता है, तो हम उन्हें 8.5 लाख रुपये का पुरस्कार देंगे। साथ ही, 17-26 सितंबर के बीच हमारे पास आने वालों ग्राहकों के लिए एक और ऑफर है। इस दौरान कोई कस्टमर स्टोरेंट में आते हैं और इस थाली को खाते हैं तो उनमें से भाग्यशाली विजेता या कपल के पास केदारनाथ की ट्रिप जीतने का मौका होगा क्योंकि यह पीएम मोदी के पसंदीदा स्थलों में से एक है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ