सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बोले लालू यादव, 'BJP को हटाना है, देश को बचाना है'

Lalu Prasad Yadav
विज्ञापन

नई दिल्ली: सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव ने कहा है कि BJP को हटाना है और देश को बचाना है। इसके लिए हम सभी (राजनीतिक पार्टियों) को एक साथ आना होगा, जिस तरह से हमने बिहार में बीजेपी को हटाया था।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने कहा कि हमारी सोनिया गांधी से बातचीत हुई है। कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष मिलने के बाद उन्होंने हमें 10-12 दिनों के बाद फिर से मिलने के लिए कहा है।

विज्ञापन

वहीं, सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम दोनों ने सोनिया गांधी से बातचीत की। हमें एकजुट होकर देश की प्रगति के लिए काम करना है। उनकी पार्टी के अध्यक्ष चुनाव हैं जिसके बाद वह बोलेंगी।

विज्ञापन

सोनिया गांधी से मुलाकात के पहले राष्ट्रीय जनता दल के सूत्रों ने कहा था कि बिहार के दोनों नेताओं और सोनिया गांधी के बीच होने वाली बैठक में न केवल 2024 में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि बिहार के दोनों नेता सोनिया गांधी से विपक्ष की एकता के संबंध में बातचीत करेंगे।

विज्ञापन

इन पार्टियों के नेताओं से भी मिल सकते हैं लालू और नीतीश

सूत्रों के अनुसार, जेडीयू और राजद प्रमुख तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), आंध्र प्रदेश में युवजन श्रमिक रायथू (वाईएसआर) कांग्रेस पार्टी, हरियाणा में इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो), केरल में लेफ्ट, समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा), ओडिशा के बीजू जनता दल (बीजद), और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और जम्मू और कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि सोनिया गांधी से मुलाकात के पहले नीतीश कुमार और लालू यादव इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के संस्थापक दिवंगत देवीलाल की जयंती पर हरियाणा के फतेहाबाद पहुंचे थे। यहां इनेलो नेता ओपी चौटाला ने एक रैली का आयोजन किया था जिसमें नीतीश और लालू यादव के अलावा विपक्ष के कई बड़े नेता भी शामिल हुए।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ