नई दिल्ली: नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के आरोप में मुरुघ मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कर्नाटक पुलिस ने मुख्य पुजारी के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में साधु के अलावा मठ के छात्रावास के वार्डन समेत कुल पांच लोग आरोपी हैं। इससे पहले दिन में पुलिस ने छात्रावास की वार्डन रश्मि को हिरासत में लिया था।
अभी पढ़ें – Sukhbir Khatana: BJP नेता की गुरुग्राम में गोली मारकर हत्या, CM मनोहर लाल खट्टर के थे करीबी
दो नाबालिगों की ओर से दर्ज कराई गई है शिकायत
दो नाबालिगों की ओर से शिकायत दर्ज करने के बाद मैसूर शहर की पुलिस ने शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार, मठ द्वारा संचालित स्कूल में पढ़ने वाली 15 और 16 साल की दो लड़कियों का साधु द्वारा साढ़े तीन साल से अधिक समय तक यौन शोषण किया गया था।
कांग्रेस ने कर्नाटक सरकार पर लगाया ये आरोप
इस बीच, कांग्रेस नेता प्रियंका खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार न्याय देने के बजाय अपनी छवि की रक्षा कर रही है। बता दें कि दोनों लड़कियों ने मैसूर में एक गैर-सरकारी संगठन से संपर्क किया और कथित दुर्व्यवहार के बारे में बताया, जिसके बाद एनजीओ ने अधिकारियों से संपर्क किया और पुलिस ने मामला दर्ज किया। बाद में इसे चित्रदुर्ग में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां कथित अपराध हुआ था।
अभी पढ़ें – Gujarat Road Accident: अंबाजी में दर्शन करने जा रहे 13 लोगों को कार सवार ने कुचला, 6 की मौत, 7 घायल
चित्रदुर्ग में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, लगाए गए बैरिकेट्स
लिंगायत साधु के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद मुरुघा मठ की छात्राओं को सरकारी छात्रावास में स्थानांतरित कर दिया गया। उधर, चित्रदुर्ग में किसी अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अगर आवश्यक हुआ तो निकटवर्ती दावणगेरे जिले से और पुलिस बल भेजे जाएंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
11 mins ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
59 mins agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 hr agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 hr agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
2 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
2 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
3 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
4 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines